Mysterious forts in south: दक्षिण भारत देश का एक बेहद ही खूबसूरत हिस्सा है। देश के इस हिस्से की खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
दक्षिण भारत की खूबसूरती में सिर्फ समुद्री तट, नारियल के पेड़, बैक वाटर या फेमस मंदिर ही नहीं करते हैं, बल्कि इस हिस्से में मौजूद ऐतिहासिक महल, पैलेस और फोर्ट्स भी करते हैं।
दक्षिण भारत में ऐसे कई विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए कई लोग पहुंचते हैं। देश के इस हिस्से में कुछ ऐसे भी फोर्ट्स मौजूद हैं, जिन्हें रहस्यमयी फोर्ट्स भी माना जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत में स्थित कुछ ऐसे फोर्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साउथ इंडिया सबसे रहस्यमयी फोर्ट्स माना जाता है।
दक्षिण भारत में स्थित सबसे रहस्यमयी फोर्ट का जिक्र होता है कि तो सबसे गोलकोंडा फोर्ट का जिक्र जरूरत होता है। यह एक विश्व प्रसिद्ध फोर्ट है। यह फोर्ट हैदराबाद मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।
गोलकोंडा फोर्ट का निर्माण कार्य करीब 13वीं शताब्दी में काकतिया राजवंश द्वारा शुरू की गई थी और करीब 16वीं शताब्दी में पूरा हुआ था। इस फोर्ट को करीब 1997 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया। इस रहस्यमयी फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि फोर्ट में सीक्रेट टनल्स है, जिनमें खजाने मौजूद है। हालांकि, इन टनल्स का पता आजतक किसी को नहीं चला। कई लोगों का मानना है कि आधी रात में फोर्ट से अजीबो-गरीब आवाजें आती हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
जिंजी फोर्ट दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित है। यह प्राचीन फोर्ट विल्लुपुरम जिले में पुडुचेरी के पास स्थित है। इस फोर्ट को कई लोग अभेद्य दुर्ग और पूर्व का टॉय के नाम से भी जानते हैं।
जिंजी फोर्ट का निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया था। इस फोर्ट पर चोल राजवंशों से लेकर विजय नगर साम्राज्य और मुगल से लेकर फ्रांसीसियों तक के राज किया है। जिंजी फोर्ट को एक रहस्यमयी फोर्ट भी माना जाता है। कहा जाता है कि इस फोर्ट में चोल राजवंशों से लेकर फ्रांसीसियों तक का खजाना स्थल हुआ करता था, लेकिन आज तक किसी को वो खजाना नहीं मिला। सूरज ढलते ही इस फोर्ट के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है।
दक्षिण भारत के केरल में स्थित बेकल किला राज्य एक महत्वपूर्ण किला माना जाता है। यह केरल के कासरगोड जिले में पल्लीक्करे गांव में स्थित है। अरब सागर तट पर स्थित होने के चलते यह दर्शनीय और रहस्यमयी फोर्ट भी है।
बेकल फोर्ट का निर्माण 16वीं शताब्दी में केलाडी राजवंश के शिवप्पा नायक द्वारा बनाया गया था। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि 16वीं में व्यापार का केंद्र हुआ करता था। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि मध्यकाल में यहां मृत लोगों को दफनाया जाता था। कहा जाता है कि दफनाए गए लोगों की आत्मा फोर्ट में भटकती रहती है।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोंडावीडू किला एक रहस्यमयी फोर्ट माना जाता है। कहा जाता है कि इस प्राचीन फोर्ट का निर्माण करीब 1240 ईस्वी के आसपास में रेड्डी राजवंश प्रसिद्ध शासक अनापोथा रेड्डी ने करवाया था।
कोंडावीडू फोर्ट को इसलिए रहस्यमयी फोर्ट माना जाता है कि यहां कई गुफाएं मौजूद हैं। माना जाता है कि फोर्ट के अंदर स्थित ये गुफाएं किसी रहस्यमयी से कम नहीं है। कई लोगों का मानना है कि यहां स्थित गुफाओं से कई बार अजीबो-गरीब आवाजें आते रहती हैं। सूरज ढलते ही इस फोर्ट के आसपास को भी भटकने का नाम नहीं लेता है।
इसे भी पढ़ें: Haunted Place: आखिर क्यों इन भारतीय ब्रिज को माना जाता है मौत का कुआं? भूलकर भी आप न पहुंचें
दक्षिण भारत में ऐसे अन्य कई रहस्यमयी फोर्ट्स हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना कई लोगों के लिए डरावने सपने से कम नहीं लगता है। तमिलनाडु में स्थित वेल्लोर फोर्ट, विजयनगर किला, अरन्थांगी किला के अलावा केरल से स्थित टीपू का किला और पलक्कड़ किला को भी रहस्यमयी फोर्ट्स माना जाता है। डर के चलते इन फोर्ट्स को भी एक्सप्लोर करने बहुत कम लोग ही पहुंचते हैं। (हिमालय की गोद में स्थित रहस्यमयी फोर्ट)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta @golconda_fort, shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।