herzindagi
know mysterious caves in rishikesh

ऋषिकेश में स्थित इन गुफाओं की कहानी है बेहद रहस्यमयी, भूल से भी घूमने न पहुंचें

Rishikesh Travel: ऋषिकेश पूरे विश्व में योग नगरी के नाम से जाना जाता है। हिन्दुओं के लिए ऋषिकेश एक प्रमुख तीर्थ स्थल भी माना जाता है।   
Editorial
Updated:- 2023-11-07, 13:46 IST

Famous Mysterious Caves In Rishikesh: उत्तराखंड का ऋषिकेश पूरे विश्व भर में योग नगरी के नाम से जाना जाता है। भारत के लिए ऋषिकेश भी बहुत खास शहर माना जाता है।

ऋषिकेश में ऐसी कई ऐतिहासिक और पौराणिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखने और उनके बारे में जानने के लिए हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, ऋषिकेश में बहने वाली गंगा नदी इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।

ऋषिकेश में ऐसी कई गुफाएं भी मौजूद हैं, जो किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश की उन गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कोई जाने की हिम्मत नहीं करता है।

वशिष्ठ गुफा (Vashisht Cave)

Vashisht Cave

ऋषिकेश में स्थित किसी चर्चित गुफा की बात होती है, तो सबसे पहले वशिष्ठ गुफा की बात होती है। कहा जाता है कि वशिष्ठ गुफा का इतिहास करीब 3000 हजार साल से भी प्राचीन है।

वशिष्ठ गुफा एक रहस्यमयी गुफा की मानी जाती है। इस गुफा को लेकर मान्यता है कि यहां आज भी भगवान राम के गुरु ऋषि वशिष्ठ की आत्मा भटकती रहती है। सूरज ढलते ही इस गुफा के आसपास कोई भी घूमने की हिम्मत नहीं करता है। 

आपको बता दें कि यह गुफा भगवान राम के गुरु ऋषि वशिष्ठ को समर्पित है और ऐसा माना जाता है कि ऋषि वशिष्ठ इसी जगह आराधना करते थे।

इसे भी पढ़ें: आखिर खैट पर्वत को परियों का देश क्यों कहा जाता है? जानिए इसके पीछे की कहानी

बुधेर गुफाएं (Budher caves history)

Budher caves history

ऋषिकेश से कुछ ही घंटे की दूरी पर मौजूद बुधेर गुफाएं भी किसी रहस्यमयी कहानी से कम नहीं है। इस प्राचीन गुफा को मियोला गुफाओं के नाम से भी जाना जाता है।

बुधेर गुफाएं को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस गुफा की चौड़ाई इतनी कम है कि बहुत मुश्किल से इसके अंदर कोई जा सकता है। (भारत के समुद्री तट की डरावनी कहानियां)

कहा जाता है कि कई लोग इसके अंदर गए थे, लेकिन जैसे ही अंदर गए गुफा और भी अधिक गहरी होती गई। कुछ कदम चलने के बाद आगे कोई नहीं बड़ा। आज भी शाम होते ही इस गुफा के अंदर कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में शिमला की बड़ोग सुरंग में आज भी है भूतों का साया?

 


मौनी बाबा गुफा (Mouni Baba Cave)

Mouni Baba Cave

ऋषिकेश में स्थित मौनी बाबा गुफा एक बेहद ही चर्चित गुफा मानी जाती है। मौनी बाबा गुफा को लेकर कई कहानियां चलती रहती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मौनी बाबा गुफा रहस्यमयी से भरी हुई है तो कुछ लोगों का मानना है कि यह एक अध्यात्म केंद्र भी है।

मौनी बाबा गुफा विदेशी पर्यटकों के लिए भी बेहद खास है। कहा जाता है कि यहां सिर्फ देशी पर्यटक ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। हालांकि, सूरज ढलते ही इस गुफा के आसपास कोई भी घूमने जाने की हिम्मत नहीं करता है। (भारत की सबसे रहस्यमयी जगह)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image-cpreecenvis, tourmyindia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।