Barog Tunnel Haunted Story: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह एक ऐसी जगह है, जहां हर मौसम में लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
शिमला जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ठीक उसी तरह कुछ भूतिया जगहों के लिए भी फेमस है। इस शहर में ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद है, जहां रात तो छोड़ दीजिए कई लोग दिन के उजाले में भी नहीं जाते हैं।
शिमला की बड़ोग सुरंग भी एक ऐसी डरावनी जगह है, जिसके बारे में पढ़ने और सुनने के बाद कई लोगों की रूह तक कांप जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बड़ोग सुरंग की डरावनी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बड़ोग एक छोटा लेकिन, बेहद ही खूबसूरत गांव है। इस गांव की खूबसूरती जिस तरह प्रचलित है ठीक उसी तरह इस गांव में मौजूद सुरंग भी डरावनी कहानियों के लिए काफी फेमस है। यह डरावनी जगह कालका-शिमला राजमार्ग में पड़ती है। इस सुरंग की डरावनी कहानियां शिमला से लेकर दिल्ली तक फैली हुई है।
इसे भी पढ़ें: Shimla Travel: इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानते हैं आप?
बड़ोग सुरंग का इतिहास काफी दिलचस्प है। इस सुरंग का निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था। कहा जाता है कि इस सुरंग का निर्माण साल 1900 में शुरू किया गया और साल 1903 तक तैयार हो गई। हालांकि, इस बीच जिस इंजीनियर ने इसका निर्माण स्टार्ट किया था उसकी मौत भी हो गई थी। ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बरोग (बड़ोग) के नाम पर ही इस सुरंग का नाम पड़ा था। आपको बता दें कि इस सुरंग को टर्नल 33 के नाम से भी जाना जाता है। (पंजाब की सबसे डरावनी जगहें)
बड़ोग सुरंग रहस्यमयी कहानी बेहद ही डरावनी है। कहा जाता है कि कर्नल बरोग जब सुरंग की खुदवाई करवा रहा था तो उससे अंत में दोनों साइड से सुरंग आपस में नहीं मिली। दोनों साइड से आपस में सुरंग नहीं मिलने की वजह से कर्नल बरोग ने खुद को गोली मार ली। इस घटना में बाद कई दिनों काम बंद रहा। लोग मनाने लगे कि सुरंग में बरोग की आत्मा भटक रही है।
इसे भी पढ़ें: ये फेमस हिल स्टेशन्स कई भूतिया कहानियों के लिए हैं फेमस, क्या आप यहां जाना चाहेंगे?
कहा जाता है कि बरोग की मौत के बाद सुरंग के आसपास असामान्य घटनाएं होने लगी और धीरे-धीरे ये डर सभी लोगों तक फैल गई। इस डर की वजह से कई लोग सूरज ढलने के बाद सुरंग के आसपास भी नहीं भटकते थे। कई लोगों का मानना है कि सुरंग से चिल्लाने की अवाज आते रहती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि बरोड़ सुरंग में आप भी भूतों का साया है। (उत्तर प्रदेश के हॉरर प्लेसेस)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@shutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।