Shangri La Valley: भारत की सबसे रहस्यमयी जगह, जहां से वापस आना है नामुमकिन

भारत में मौजूद शांगरी ला घाटी उन जगहों में शामिल है जिसे दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल कहा जाता है। यहां से वापस आना नामुमकिन हो जाता है।

 

shangri la valley mystery and facts

Shangri La Valley Mystery: यह दुनिया आज भी अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई है। विश्व के लगभग हर कोने में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में पढ़ने या सुनने के बाद इंसान कुछ मिनट के लिए सोच में पड़ जाता है।

भारत में भी ऐसी कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं जिनके बारे में जानने के बाद लोग भी सोच में पड़ जाते हैं। जैसे- कंकालों की झील-उत्तराखंड, रेड रेन-इडुक्की और फ्लोटिंग द्वीप आदि कई जगहें रहस्यमयी बनी हुई हैं।

भारत में भी एक ऐसी जगह है जो सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी एक रहस्यमयी जगह बनी हुई है। इस स्थान को दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगलभी कहा जा रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

शांगरी-ला घाटी (Shangri La valley)

shangri la valley mystery in hindi

भारत में मौजूद जिस रहस्यमयी जगह की बात हो रही है उसका नाम शांगरी ला घाटी है। भारत (अरुणाचल प्रदेश) और तिब्बत की सीमा पर मौजूद यह स्थान दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जा रहा है।

इस घाटी के बारे में लोक कथा है कि इसका संबंध भारत या तिब्बत से नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की किसी और ही दुनिया से है। आपको बता दें कि तिब्बती भाषा में लिखी किताब 'काल विज्ञान' में भी इसका जिक्र मिलता है। (कंकालों की झील)

इसे भी पढ़ें:मेघालय की इन डरावनी जगहों का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह, जानें क्यों

शांगरी-ला घाटी की रहस्यमयी कहानियां

shangri la valley in india

रहस्यमयी जगह होने के कारण इस घाटी की गिनती वायुमंडल के चौथे आयाम यानी समय से प्रभावित जगहों में होती है। इस घाटी के बारे में मिथक है कि जो भी यहां जाता है वो अनुभव बताने के लिए वापस नहीं लौट पाता है।

एक अन्य मिथक है कि इस घाटी में समय तक थम जाता है, इसलिए आज भी इस घाटी के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाने से परहेज किया जाता हैं।(लेक ऑफ नो रिटर्न)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरुण शर्मा की किताब 'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' में कई अन्य रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र किया गया है। इस पुस्तक के अनुसार अगर गलती से भी कोई इंसान वहां पहुंच जाए तो वह वहां से वापस अपनी दुनिया में लौट नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें:भारत के इन कुण्ड से सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी, आप भी पहुंचें


शांगरी-ला घाटी क्यों है बरमूडा ट्रायंगल की तरह ?

shangri la ghati ka rahasya

शांगरी-ला घाटी की तुलना संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट स्थित बरमूडा ट्रायंगल से की जाती है। बरमूडा ट्रायंगल वो स्थान माना जाता है जहां कोई भी जाता है तो वो जिंदा वापस नहीं आता है। बरमूडा ट्रायंगल इस कदर रहस्यमयी है कि इसके ऊपर आजतक कोई भी हवाई जहाज तक नहीं गुजरा है। इसलिए शांगरी ला घाटी को भी दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल बोला जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.ytimg.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP