herzindagi
image

Haunted Places: मणिपुर की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस, नाम सुन कांप उठेंगे

Manipur Haunted Places: मणिपुर राज्य की खूबसूरती के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इस राज्य में स्थित इन डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं?
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 15:05 IST

Haunted Places In Manipur: देश के पूर्व में स्थित मणिपुर की खूबसूरती के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा। यह राज्य अपनी प्राचीन परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसकी राजधानी इंफाल है।

मणिपुर देश का एक भी ऐसा राज्य है, जिसकी सीमाएं पूर्व में म्यांमार से मिलती है। यह सच है कि मणिपुर एक ऐसा पूर्वी राज्य है, जिसकी खूबसूरती निहारने भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

मणिपुर अपनी खूबसूरती के लिए तो जाना जाता ही है, लेकिन अगर आपसे यहां स्थित चर्चित जगहों के अलावा, डरावनी जगहों के बारे में पूछा तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है?

इस आर्टिकल में हम आपको मणिपुर की उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। कई जगहों पर लोग दिन के उजाले में भी घूमने के लिए नहीं पहुंचते हैं।

जेएनआईएमएस हॉस्पिटल, मणिपुर (JNIMS Hospital)

JNIMS Hospital

मणिपुर में स्थित सबसे डरावनी जगहों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले जेएनआईएमएस हॉस्पिटल का ही नाम लेते हैं। जेएनआईएमएस, जिसे जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है।

जेएनआईएमएस हॉस्पिटल को लेकर लोगों का मिथक है कि अलग-अलग वार्डों में अलग-अलग डरावनी गतिविधियों को देखा गया है। कहा जाता है कि यहां कई वार्ड में मरीज अचानक छटपटाने लगते हैं। कई लोगों का मानना है कि रात होते ही कई वार्ड से अचानक से अजीबो-गरीब आवाज आने लगती है।

कई लोगों का यह भी मानना है कि इस हॉस्पिटल में कई भूतिया गलियारे मौजूद हैं, जहां कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। आधी रात को इस हॉस्पिटल के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: Haunted Forts: ये हैं उत्तर प्रदेश के डरावने फोर्ट्स, जहां जाने से आज भी डरते हैं सैलानी

सेरौ गांव (Serou Village Manipur)

Serou Village Manipur

मणिपुर के थैबल जिले में स्थित सेरौ गांव किसी जमाने में एक खूबसूरत और मनमोहक गांव हुआ करता है, लेकिन इस महीने पहले से इस गांव को कई लोग भुतिया गांव के नाम से जानते हैं।

दरअसल, कुछ महीने पहले मणिपुर में जातीय हिंसा हुई थी। कहा जाता है कि इस हिंसा में मणिपुर के कई लोगों की जान गई थी। खबरों के मुताबिक इस हिंसा में सेरौ गांव के भी कई लोगों की जान चली गई थी। लोगों का मानना है कि हिंसा में जिसकी जान गई थी, उसकी आत्मा आज भी इसी गांव में भटकते रहती है। कहा जाता है सूरज ढलते ही डर की वजह से कई लोग अपने घरों से नहीं निकलते हैं।

इम्फाल युद्ध कब्रिस्तान (Imphal War Cemetery)

Imphal War Cemetery

मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थित में स्थित इम्फाल युद्ध कब्रिस्तान भी एक डरावनी जगह है, जहां सूरज ढलते ही कई लोग जाने की हिम्मत तक नहीं कर करते हैं। कहा जाता है कि राजधानी में द्वितीय विश्व युद्ध के दो कब्रिस्तान है।

इम्फाल युद्ध कब्रिस्तान के बारे में कहा जाता है कि यहां करीब 828 कब्र मौजूद है। लोक कथा के अनुसार यहां से आधी रात को अजीबो-गरीब आवाज आती रहती है। कई लोगों का माना जाता है कि आधी रात को इस कब्रिस्तान में कई आत्माओं को नाचते नाचते और चिल्लाते हुए देखा गया है। यह एक ऐसी जगह है, जहां सूरज ढलते ही कई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:  Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह

मणिपुर की अन्य डरावनी जगहें

मणिपुर में अन्य और भी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां कोई भी घूमने की की हिम्मत नहीं करता है। जैसे-लंगथाबल आटा चक्की बिल्डिंग के बारे में कहा जाता है कि यह किसी जमाने में आकर्षण का केंद्र हुआ करता है, लेकिन अब यह लंगथाबल भूत बंगला के नाम से प्रसिद्ध है।      

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@letsgohimachal,himachalwatcher.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।