herzindagi
dirtiest places at home and easy hack to clean them perfectly

Toilet से भी ज्यादा Unhygienic होती हैं घर की ये जगहें, इस एक हैक से करें परफेक्ट क्लीनिंग

क्या आप जानती हैं कि हमारे घर में ऐसी कई जगहें और चीजें हैं जो टॉयलेट सीट से भी कहीं ज्यादा गंदी और अनहाइजीनिक हो सकती हैं? इन जगहों पर हम रोजाना हाथ लगाते हैं फिर भी इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 14:20 IST

अक्सर जब हम साफ-सफाई की बात करते हैं तो हमारा पूरा ध्यान टॉयलेट और बाथरूम पर होता है। हमें लगता है कि घर में सबसे ज्यादा कीटाणु और बैक्टीरिया वहीं पनपते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हमारे घर में ऐसी कई जगहें और चीजें हैं जो टॉयलेट सीट से भी कहीं ज्यादा गंदी और अनहाइजीनिक हो सकती हैं? इन जगहों पर हम रोजाना हाथ लगाते हैं फिर भी इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। रसोई से लेकर लिविंग रूम तक, ऐसी ही कुछ ऐसी छिपी हुई जगहों के अबरे में आज हम आपको बताएंगे और साथ ही शेयर करेंगे वो इजी हैक जिसकी मदद से आप परफेक्ट क्लीनिंग कर सकते हैं।

किचन स्पंज

टॉयलेट से भी ज्यादा आपके किचन का स्पंज घर की सबसे गंदी चीज होती है। चूंकि यह हमेशा गीला रहता है और इसमें खाने के कण फंसे होते हैं, इसलिए यह बैक्टीरिया के पनपने के लिए स्वर्ग जैसा है। एक पुराने स्पंज में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं जो आपके बर्तनों के जरिए आपके पेट तक पहुंच सकते हैं।

kitchen sponge

चॉपिंग बोर्ड

सब्जियां और मांस काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला लकड़ी या प्लास्टिक का बोर्ड बहुत खतरनाक हो सकता है। चाकू के निशानों की वजह से बोर्ड पर बारीक दरारें पड़ जाती हैं जिनमें बैक्टीरिया गहराई तक चले जाते हैं। साधारण पानी से धोने पर ये साफ नहीं होते और क्रॉस-कंटामिनेशन (एक चीज की गंदगी दूसरी में जाना) का खतरा बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें- कपड़ों पर निकले रोएं झटपट होंगे साफ, अगर अपनाती हैं ये आसान टिप्स, जैकेट-स्वेटर सब दिखेंगे नए जैसे

रिमोट कंट्रोल और कीबोर्ड

हम टीवी देखते समय रिमोट का इस्तेमाल करते हैं और काम करते वक्त कीबोर्ड का, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें आखिरी बार कब साफ किया था? घर के सभी सदस्य इन्हें छूते हैं, अक्सर खाना खाते समय भी। इनके छोटे-छोटे बटनों के बीच जमी धूल और पसीना कीटाणुओं का बड़ा अड्डा बन जाते हैं।

door handle

दरवाजों के हैंडल और स्विच बोर्ड

ये घर के 'हाई-टच' पॉइंट्स हैं। बाहर से आने वाला हर व्यक्ति या घर का सदस्य सबसे पहले इन्हें ही छूता है। टॉयलेट सीट की सफाई तो नियमित होती है, लेकिन स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल हफ्तों तक साफ नहीं किए जाते जिससे इन्फेक्शन फैलने का डर बना रहता है।

यह भी पढ़ें- पंखा साफ करने से लेकर शेविंग क्रीम के कमाल तक, साल 2025 में गूगल पर छाए रहें ये Cleaning Hacks

क्लीनिंग हैक: ऑल-पर्पस नेचुरल स्प्रे

इन जिद्दी कीटाणुओं से निपटने के लिए आपको महंगे केमिकल की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही एक शक्तिशाली और सुरक्षित क्लीनर बना सकते हैं। एक स्प्रे बोतल लें और उसमें आधा कप सफेद सिरका और आधा कप पानी मिलाएं। इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल दें।

स्पंज को इस घोल में भिगोकर 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें या उबलते पानी में डाल दें। इस स्प्रे को सतह पर छिड़कें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें। सिरका कीटाणुओं को मारता है और बेकिंग सोडा दाग-धब्बे हटाकर बदबू दूर करता है।

नियमित रूप से सप्ताह में कम से कम दो बार इन जगहों की इस हैक से सफाई करने पर आपका घर वास्तव में सुरक्षित और हाइजीनिक बन जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।