किचन में खाना पकाने के अलावा बर्तनों की साफ-सफाई भी एक जरूरी काम होता है। बर्तनों की क्लीनिंग का संबंध सीधा हमारी सेहत से जुड़ा होता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। जिस तरह हम कुकिंग करते वक्त हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हैं। ठीक उसी तरह हमें बर्तनों को धोते वक्त भी सफाई का उतना ही ख्याल रखने की जरूरत होती है।
आपको बता दें बर्तनों की सफाई में लोहे का स्क्रबर और स्पॉन्ज खास भूमिका निभाते हैं। इनके बिना हम गंदे बर्तनों की क्लीन कर ही नहीं सकते हैं। जिसके चलते हमें इनके इस्तेमाल करने के तरीके से लेकर कितने समय तक इन्हें यूज करना होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी होता है। अन्यथा इनमें गंदगी और बैक्टीरिया अपना डेरा जमाने लगते हैं। साथ ही, इनमें खाना सड़ने की वजह से यह स्मेल भी करने लगते हैं। कीटाणु पनपने की वजह से हम बीमारियों को बुलावा देते हैं। जिसकी वजह से आपकी और आपके परिवार की सेहत भी खतरे में आ सकती है। यदि आपको भी जूठे बर्तनों को साफ करने का सही तरीका और कितने समय बाद इन्हें बदला देना चाहिए। इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपनी सेहत खराब होने से बचा सकती हैं।
कुछ लोग एक ही डिश वॉश स्पॉन्ज को महीनेभर तक इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा करना एकदम गलत है। स्पॉन्ज से सुबह शाम हमारे परिवार के गंदे बर्तन साफ होते हैं। ऐसे में इनको ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है। जिसके चलते आपको अपने किचन स्पॉन्ज और स्क्रबर को 1 से 2 हफ्ते में बदल लेना चाहिए। ऐसा करने से इनमें बैक्टीरिया लगने का खतरा कम रहता है और हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। अगर आप इससे ज्यादा दिन तक स्क्रबर का यूज करती हैं तो आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। यदि आप भी बीमारी और गंदगी से खुद को बचाना चाहती हैं, तो आप हमारी बताई गई इस बात को जरूर फॉलो करें।
ये भी पढ़ें: आप जानते हैं इन अलग-अलग रंगों के किचन Sponge का मतलब? जानें किस बर्तन के लिए कौन-सा है सही
ये भी पढ़ें: DIY Kitchen Tips: स्क्रब हो गया है खराब, तो बर्तन को इन चीजों से चमकाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।