herzindagi
cleaning sponges guide

आप जानते हैं इन अलग-अलग रंगों के किचन Sponge का मतलब? जानें किस बर्तन के लिए कौन-सा है सही

हर किसी के घर की किचन में बर्तन साफ करने के लिए स्पंज का इस्तेमाल होता है। क्या कभी आपने गौर किया है यह स्पंज कई रंगों में आते हैं आखिर ऐसा क्यों? आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की किस रंग के स्पंज का इस्तेमाल किस बर्तन के लिए आपको करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-02-07, 21:13 IST

अधिकतर सभी घरों में किचन के बर्तन साफ करने के लिए स्पंज का इस्तेमाल होता है। यह कई तरह के रंगों में भी आते है ये भी आप सभी ने देखा होगा, लेकिन कभी आपने सोचा है आखिर यह स्पंज इतने रंग-बिरंगे क्यों होते हैं? ऐसा आपके दिमाग में कभी ख्याल आया है? अगर नहीं तो आज आप आपको इस आर्टिकल में स्पंज से जुडी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इस जानकारी के होने से आपके बर्तन की शेल्फ लाइफ तो बढ़ेगी और वो लंबे समय तक नए जैसे भी बने रहेंगे। साथ ही, आपको इन्हें क्लीन करते वक्त भी परेशानी नहीं होगी।

आपको जानकारी के लिए बता दें इन स्पंज के अलग-अलग रंगों में होने के पीछे वजह छिपी हुई है। इनके रंगीन होने का मतलब महज इनको सुंदर और आकर्षक बनाना नहीं है, बल्कि इनके हर रंग का एक खास मतलब होता है। यदि हम सही बर्तन के लिए सही स्पंज का इस्तेमाल करते हैं तो यह हाइजीन के हिसाब से भी अच्छा रहता है। आइए जान लेते हैं किस बर्तन के लिए कौन-सा स्पंज उपयुक्त रहेगा।

येलो रंग का स्पंज 

yellow sponge

अधिकतर घरों में आपको पीले रंग का यह स्क्रबर देखने को मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल नॉन-स्टिक, कांच और सिरेमिक बर्तनों की सफाई के लिए किया जाता है। दरअसल, यह सॉफ्ट होते हैं और इनसे इस तरह के बर्तनों पर स्क्रैच लगने का खतरा नहीं रहता है।

लाल रंग का स्पंज

red sponge

लाल रंग के स्पंज की सतह काफी कठोर होती है। ऐसे में यह हार्ड सतह वाले बर्तनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर लोहे या एल्युमीनियम के बर्तनों की सफाई में इसका यूज करना चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें ओवन और ग्रिलर की सफाई के लिए भी यूज कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पुराने किचन स्क्रबर से दूर करें अपनी रोजमर्रा की ये समस्‍याएं

हरे रंग का स्पंज

green sponge

अमूमन पीले रंग वाले स्पंज के पीछे की साइड हरे रंग का स्पंज होता है। ऐसे में इस हरे रंग के स्पंज को आप जले हुए और जिद्दी पीले दाग वाले बर्तनों की सफाई के लिए कर सकती हैं। लोहे के बर्तनों की क्लीनिंग के लिए ये बर्तन बेस्ट रहते हैं।

काले रंग का स्पंज

black sponge use

अब बात कर लेते हैं काले रंग के स्पंज की इसको आप बर्तनों की चिकनाई के अलावा स्लैब और टाइल्स पर जमी चिकनाई को साफ करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा आप इनको गैस स्टोव की ग्रीस हटाने और बर्नर चमकाने में भी कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: DIY Kitchen Tips: स्क्रब हो गया है खराब, तो बर्तन को इन चीजों से चमकाएं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।