Utensils Cleaning: ये टिप्स आजमाएं, काले पड़े एल्युमिनियम के बर्तन चमकाएं

क्या आपके किचन में मौजूद एल्युमिनियम के बर्तन काले पड़ गए हैं? इन्हें साफ करने के लिए नमक से लेकर नींबू तक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-06, 19:06 IST
tips to clean aluminium utensils at home

खाना बनाने के लिए बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार बर्तन में खाना जल जाता है। खाना बनाने और खाने के लिए तांबे से लेकर एल्युमिनियम के बर्तनों का उपयोग किया जाता है। एल्युमिनियम के बर्तन को हमेशा नया बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। खासतौर पर एल्युमिनियम के बर्तन जलने के कारण काले पड़ जाते हैं।

एल्युमिनियम के बर्तन को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं किन चीजों की मदद से बर्तन साफ किए जा सकते हैं।

डिश वॉश से कैसे करें एल्युमिनियम के बर्तन साफ?

how to use dish soap for aluminium utensils cleaning

डिश सोप से बर्तन साफ किए जाते हैं। अगर एल्युमिनियम के बर्तन गंदे हो गए हैं, तो इन्हें साफ करने के डिश सोप का उपयोग करें। एल्युमिनियम के बर्तन को साफ करने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल करने से फायदा होगा। बर्तन को साफ करने के लिए थोड़ा-सा डिश सोप डालें। अब इसमें थोड़ा-सा नमक छिड़क लें। स्पॉन्ज की मदद से बर्तन को साफ करें।

डिटर्जेंट पाउडर से बर्तन साफ करने का तरीका

कढ़ाही में पानी डालें। अब इसमें 1 चम्मच नमक और 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें। आखिर में एक नींबू का रस निचोड़ लें। पानी को 5 मिनट तक उबलने दें। कुछ ही देर में बर्तन पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और काला पड़ा बर्तन साफ हो जाएगा। (किचन को साफ कैसे रखें)

इसे भी पढ़ें:किचन की 3 सामग्रियों से लौटेगी जले हुए बर्तनों की चमक, आप भी आजमाकर देखें

सॉस से कैसे करें एल्युमिनियम बर्तन को साफ

how to use sauce for aluminium utensils cleaning

पकौड़े से लेकर सैंडविच के स्वाद को बढ़ाने के लिए सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कैचप की मदद से सफाई की जा सकती है? शायद नहीं, लेकिन यह सच है। सॉस में एसिड पाया जाता है, जिससे चीजें साफ की जाती है।

  • एल्युमिनियम के बर्तन काले पड़ जाते हैं। इसे साफ करने के लिए सॉस का उपयोग करें।
  • बर्तन पर सॉस की एक लेयर बना लें। अब इसे रातभर सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • अगली सुबह बर्तन को अच्छे से धो लें।
  • आप पाएंगी कि एल्युमिनियम का बर्तन साफ हो चुका है।

एल्युमिनियम के बर्तन को बेकिंग सोडा से कैसे करें

how to use baking soda for aluminium utensils cleaning

एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाया जाता है। अक्सर जल्दबाजी के कारण खाना जल जाता है, जिससे बर्तन पर दाग लग जाते हैं। एल्युमिनिय के बर्तन को साफ और चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए बेहद असरदार उपाय है। (जली हुई कढ़ाही को साफ कैसे करें)

  • एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा सिरका मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को एल्युमिनियम के बर्तन पर लगाएं।
  • कुछ देर अब्जॉर्ब होने के बाद आखिर में बर्तन को साफ कर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बर्तनों को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। यानी बर्तन को गर्म पानी में भिगो लें।
  • नींबू और नमक जैसी चीजों से भी काले पड़े बर्तनों को साफ किया जा सकता है। नींबू में एसिड पाया जाता है, जिससे गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
  • सिरका का इस्तेमाल क्लीनिंग में किया जाता है। सिरका में भी एसिड होता है। अगर आपके एल्युमिनियम के बर्तन काले पड़ गए हैं, तो इसे साफ करने के लिए सिरका का उपयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP