बर्तनों को धोना उन कामों में से एक है जिन्हें करना जरूरी होता है, लेकिन करने का मन नहीं करता। कई लोगों के साथ तो इतनी समस्या होती है कि अगर उन्हें खाना बनाने का समय मिल भी जाए तो भी बर्तन धोने के लिए खुद को काफी मनाना पड़ता है क्योंकि ये तो आप भी मानेंगे कि बर्तन धोने का काम बोरिंग बहुत होता है। ऐसे में अगर कोई मदद करने वाला नहीं हो और बर्तनों का अंबार पड़ा हो तो परेशानी और बढ़ जाती है।
पर ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि आप छोटे-छोटे कुछ हैक्स की मदद से अपने बर्तनों को बहुत आसानी से धो सकते हैं तो आपका क्या जवाब होगा? तो चलिए आज हम इसी विषय में बात करते हैं और आपके किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बर्तनों को धोने और जले हुए बर्तनों को रगड़ने की समस्या से निजात पाने के तरीके बताते हैं।
1. सिरका लाएगा बर्तनों में चमक
अगर आपके पास ऐसे बर्तन हैं जिनमें बहुत ज्यादा जला हुआ खाना लगा है उदाहरण के तौर पर जला हुआ कुकर जिसे रगड़ने का मन नहीं है। तो बस इतना सा काम करें कि पानी में सफेद सिरका मिलाकर उसे कुकर के अंदर डालें और इस कुकर को गैस पर रख दें। ध्यान रहे हमें सीटी नहीं लगानी है सिर्फ जला हुआ बर्तन साफ करना है इसलिए इसका ढक्कन न बंद करें।
ऐसा ही आप बाकी बर्तनों के साथ भी कर सकते हैं और आपको ये ध्यान रखना होगा कि कुछ बर्तन जिनमें सिरका रिएक्ट कर सकता है जैसे कास्ट आयरन के बर्तन उनमें ये ट्रिक न आजमाएं। बाकी सभी के लिए ये कारगर साबित हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- अगर घर हमेशा दिखता है फैला हुआ तो ये 9 हैक्स बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत
2. एल्युमीनियम के बर्तनों में ऐसे लाएं चमक
एल्युमीनियम की कढ़ाही, कुकर, भगोनी आदि में कई बार कालापन जम जाता है। एल्युमीनियम के बर्तनों की चमक भी बहुत जल्दी चली जाती है और थोड़े से इस्तेमाल के बाद उनमें कालापन बहुत ज्यादा जम जाता है।
यहां हम बर्तनों को चमकाने के लिए ऊपर जैसी ट्रिक ही आजमानी है। बस यहां सिरके का इस्तेमाल नहीं करना है।
आप बर्तन को गैस पर रखें, उसमें पानी डालें (इतना की उबलने पर पानी ऊपर तक आए), अब इसमें दो चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिला लें। अगर बर्तन बहुत काला हो गया है तो आप उसमें आधा नींबू का रस भी मिला दें जिससे आपका बर्तन पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
3. कोका-कोला या सोडा का इस्तेमाल
कई बार बड़े बर्तनों को गैस पर रखकर ऊपर दिए तरीकों से साफ करना मुमकिन नहीं होता है और न ही इसे इतना घिसा जा सकता है। ऐसे में आप सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सोडा डालकर बर्तन को रात भर ऐसे ही रखे रहने दें। भले ही सोडा आपके दांतों को स्टेन कर सकता है, लेकिन बर्तनों पर ये उल्टा ही असर करेगा।
4. कांच के ग्लास, कप, चीनी मिट्टी के बर्तनों को साफ करने की ट्रिक
कई बार वाइन ग्लास, चीनी मिट्टी के कप, कांच की प्लेट्स आदि में बहुत ज्यादा निशान पड़ जाते हैं और इनको आप उस तरह से रगड़ भी नहीं सकते हैं जिस तरह से बाकी बर्तन रगड़े जा सकते हैं। ऐसे में आप अपने बर्तनों के लिए सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कांच के बर्तनों से दाग हटाने हैं तो थोड़ी देर के लिए उनमें सिरका, पानी और डिश वॉश सोप का मिक्सचर डालकर रख दें। पानी गुनगुना होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- चावल के आटे के कुछ अनोखे इस्तेमाल, जो आपने पहले नहीं सुने होंगे
5. बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज को भी करें साफ
बर्तनों को धोते समय जो चीज़ सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाती है वो है बर्तन धोने वाला स्पॉन्ज। अगर आपने इसे ठीक से साफ नहीं किया है तो आप बर्तनों को कितना भी चमका लें उनमें से बदबू भी आएगी और बैक्टीरिया भी रहेगा।
इसे गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालकर थोड़ी देर के लिए डुबोकर रख दें। फिर साफ पानी से धोने के बाद इसे थोड़ी देर धूप में रखकर सुखा दें। अधिकतर इस स्पॉन्ज को बर्तन धोने वाली जगह के आस-पास किसी गहरे बॉक्स में गीला ही छोड़ दिया जाता है। ये तरीका सबसे ज्यादा गलत है।
Recommended Video
तो अब आपको कुछ हैक्स पता चल गए हैं जो आपके बर्तनों को चमका सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों