herzindagi
homemade vinegar

घर में सिरका बनाने का आसान तरीका जानिए

घर में सिरका बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है लेकिन आपको इसके लिए कुछ जरूरी चीजों को याद रखना होगा।
Editorial
Updated:- 2019-02-28, 18:21 IST

आप बहुत ही आसानी से घर में सिरका बना सकती हैं। घर में सिरका बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है लेकिन आपको इसके लिए कुछ जरूरी चीजों को याद रखना होगा। मार्केट में मिलने वाले सिरके से कई लोगों की बॉडी पर एलर्जी हो जाती है। अगर आप घर में ही इसे तैयार करके रखना चाहती हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है। 

सिरका बनाने के लिए सामग्री 

गन्ने का रस 

homemade vinegar

सिरका बनाने की विधि 

आप सबसे पहले किसी बड़े से कंटेनर में गन्ने के रस को ले लीजिए। अब इस रस को बंद करके 2 महीने के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दीजिए या फिर आप रोज इसे धूप भी दे सकती हैं। साथ ही आप गन्ने के रस को किसी कंटेनर में रखने के बदले मिट्टी की हांडी में भी रख सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की 7 सबसे फेमस डिश, क्या आपने खाई है

अब आप 2 महीने बाद सिरके को चैक कीजिए। रस का कलर बदल जाता है और इसमें से तीखी गंध भी आने लगती है। अब आपका सिरका बनकर तैयार है। आप सिरके को छानने के लिए एक दूसरा कंटेनर लीजिए। उस पर एक सूती कपड़ा रख दीजिए और फिर कपड़े से सिरका छान लीजिए। अब इस छने हुए सिरके को किसी भी कांच की बोतल में भर कर रख दें। अब आपका गन्ने के रस का सिरका बनकर तैयार है। 

homemade vinegar

टिप्स 

  • घर में सिरका बनाते टाइम इस बात का ध्यान रखें कि सिरके को छानने के लिए मेटल की छलनी का इस्तेमाल नहीं करें। आप इसे प्लास्टिक की छलनी से छान सकती हैं। 
  • सिरके को रखने के लिए कांच की बोतल, मिट्टी के बर्तन या फिर प्लास्टिक की बोतल का उपयोग ही करना चाहिए। 

 

  • घर में सिरका बनाते टाइम इस बात को ध्यान रखें कि आप मेटल के बर्तन का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। 

 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।