Haunted Hill Stations In North East India: नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसलिए देश के इस हिस्से में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिल स्टेशन आते हैं। इन जगहों पर स्थित कुछ हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का सपना लगभग हर कोई देखता है।
ह सच है कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया के कुछ हिल स्टेशन्स की खूबसूरती बेजोड़ है, लेकिन इस हिस्से में कुछ ऐसे भी हिल स्टेशन्स हैं, जिनकी डरावनी कहानियों को सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो आएंगे। आइए कुछ डरावने हिल स्टेशन्स के बारे में जानते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मौजूद सबसे डरावने हिल स्टेशन की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले डाउ हिल्स का ही नाम लेते हैं। डाउ हिल्स सिर्फ नॉर्थ ईस्ट इंडिया का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के सबसे डरावने हिल स्टेशन्स में से भी एक माना जाता है।
डाउ हिल्स, दार्जिलिंग से कुछ ही दूर स्थित कुर्सियांग हिल स्टेशन का हिस्सा है। इस हिल्स के बारे में बोला जाता है कि यहां के जंगलों में तरफ हड्डियां ही हड्डियां फैली हुई हैं।
कई लोगों का मानना है कि यहां बड़ी संख्या में आत्माएं भटकती रहती हैं और शाम होते ही डरावनी आवाजें आने लगती हैं। मिथक के अनुसार डाउ हिल्स को कई लोग दिन के उजाले में भी एक्सप्लोर करने से डरते हैं।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनकर कांप जाती है रूह
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो कई लोग कलिम्पोंग का नाम जरूर लेते हैं। कलिम्पोंग एक तरफ अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, तो दूसरी तरफ कई डरावनी कहानियों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। खासकर, मॉर्गन हाउस के चलते।
कलिम्पोंग में स्थित मॉर्गन हाउस एक ऐसी जगह है, जहां कोई भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है। कहा जाता है कि मॉर्गन हाउस में ब्रिटिश काल में एक दम्पति रहते थे, लेकिन एक दिन दोनों ही रहस्यमयी मृत अवस्था में पाए आए। इस घटना के बाद यह घर खाली हो गया है और यहां कोई जाने से डरने लगा। कहा जाता है कि मॉर्गन दम्पति की मौत के बाद से इस घर में से अजीबो-गरीब आवाजें आने लगी।
नॉर्थ ईस्ट में घूमने की बात होती है, तो कई लोग असम का नाम जरूर लेते हैं। यह सच है कि असम में एक से एक खूबसूरत और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, लेकिन खूबसूरत जगहों को बीच में मौजूद डरावना मायोंग हिल्स।
मायोंग हिल्स के बारे में कहा जाता है कि यह भूतों का निवास स्थल है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हिल्स से रात के समय अजीबो-गरीब आवाजें आती हैं। आधी रात को बच्चे, बूढ़े और महिलाओं के चिल्लाने की आवाज की आवाज सुनाई देती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि यहां सिर कटा हुआ भूत घूमते रहता है। यहां कई लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं भारत की 5 श्रापित जगहें जहां जाने से आज भी कतराते हैं लोग
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मौजूद इन डरावने हिल स्टेशन के अलावा, अन्य और भी ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे- असम में मौजूद जतिंगा गांव और भुतहा लॉज, मिजोरम में फौंगपुई और थांगजिंग हिल जैसी जगहों पर कई लोग आज भी जाने से डरते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें।इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hz
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।