पूर्व-भारत से लेकर पश्चिम-भारत और दक्षिण-भारत से लेकर उत्तर-भारत के लगभग हर राज्य और शहर में आपको कोई न कोई पवित्र जगह मिल जाएगी। भारत में ऐसी कई पवित्र जगहें हैं जहां हर दिन लाखों सैलानी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। एक तरह से भारत में स्थित पवित्र स्थल किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आप भारत में मौजूद श्रापित जगहों के बारे में जानते हैं तो फिर आपका जवाब क्या होगा? जी हां, भारत में ऐसी कई श्रापित जगहें हैं जहां आज भी लोग जाने से कतराते हैं।
इस लेख में हम आपको भारत की कुछ श्रापित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी नहीं जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
राजस्थान के जैसलमेर शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद कुलधरा गांव है जिसे आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से श्रापित माना जाना जाता है। कहावत के अनुसार इस गांव में ब्राह्मण रहते थे लेकिन, इस गांव की लड़कियों पर दीवान की गंदी नज़र रहती थी और उनके साथ मनमानी करता था।
इस डर से सभी ब्राह्मण गांव छोड़कर चले गए और जाते-जाते उन्होंने श्राप दिया कि ये गांव कभी भी नहीं बसेगा। इसके कुछ समय बाद ये गांव खाली हो गया और आज भी यहां कोई नहीं रहता और न ही बसने की हिम्मत करता है। अब यह गांव खंडहर बन चुका है।
इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी
शायद आपको यकीन न हो, लेकिन भारत के उत्तराखंड में एक ऐसी झील है जिसे सदियों से श्रापित और डरावनी जगह मानी जाती है। जी हां, हिमालय की गोद में मौजूद रूपकुंड झील एक श्रापित झील है।
कहा जाता है कि इस झील और झील के हर तरफ नर-कंकाल फैले हुए हैं। अभी तक कोई यह नहीं बता पाया है कि यह नर-कंकाल कहां से आए हैं। कई लोगों का मानना है कि यह एक श्रापित जगह है जहां हजारों लोगों को दफना दिया गया था। यहां आज भी कोई जाने की हिम्मत नहीं करता है।
भारत का दिल बोले जाने वाला राज्य यानी मध्य प्रदेश एक नहीं बल्कि कई पवित्र जगहों के लिए दुनिया भार में फेमस है, लेकिन इस राज्य में स्थित गंधर्वपुरी गांव भारत की श्रापित जगहों में भी शामिल है।
इस गांव को लेकर कहानी है कि सदियों पहले इस गांव पर राजा गंधर्वसेन राज करता था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उसने श्राप दिया और यह पूरा गांव पत्थर का बन गया है। कहा जाता है कि आज भी हजारों किमी अंदर गांव का अस्तित्व मौजूद है। यहां आज भी कोई बसने का नाम नहीं लेता है।
यह श्रापित गांव भारत के किसी और राज्य में नहीं बल्कि झारखंड में मौजूद है। झारखंड के रांची शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद पिठौरिया गांव एक श्रापित गांव है।
कहा जाता है कि एक विश्वनाथ नाथ नाम के व्यक्ति को जबरन मौत की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद विश्वनाथ नाथ ने गांव को श्राप दिया कि यहां बिजली गिराते रहेगी और यहां मौजूद किला वीरान हो जाएगा। इस श्राप के कुछ दिन बाद ही असर दिखाई देने लगा और लोग भी गांव छोड़कर भाग गए।
इसे भी पढ़ें:बिहार की इन भुतहा जगहों पर आज भी कोई अकेले नहीं जाना चाहेगा
यह फेमस फोर्ट सिर्फ श्रापित ही नहीं बल्कि भारत की एक बेहद ही खौफनाक जगह भी है। कई लोगों का मानना है कि भानगढ़ फोर्ट पर एक तांत्रिक का श्राप है। कहा जाता है कि गुस्से में एक तांत्रिक ने श्राप दे दिया जिसके बाद यहां हर दिन अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं।
कई लोगों का मानना है कि रात के समय इस फोर्ट के रोने, चीखने और चिल्लाने की वजह आती रहती है। सुबह-सुबह यहां सिंदूर और नींबू भी मिलता है। इस और खौफ के चलते कोई नहीं अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है। कुर्सियांग हिल स्टेशन को भी श्रापित जगह माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit(@thephoenixpostindia,thetoptours)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।