herzindagi
haunted places in jharkhand in hindi

Jharkhand Travel: झारखण्ड की वो डरावनी जगहें जिनका नाम सुनते ही कांप उठती है रूह

झारखंड की चर्चित जगहों के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन इस राज्य में मौजूद इन डरावनी जगहों का नाम सुनते की कई लोगों की रूह तक कांप उठती है।  
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 12:53 IST

Haunted places in jharkhand: झारखण्ड देश का एक बेहद ही खूबसूरत और महत्वपूर्ण राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

झारखण्ड अपनी सुंदरता, घने जंगल, मनमोहक झरने, खूबसूरत पहाड़, ऐतिहसिक जगह और पवित्र स्थलों की वजह से पूरे भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन राज्य माना जाता है।

झारखण्ड में मौजूद चर्चित जगहों के बारे में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इस खूबसूरत राज्य में ऐसी कई डरावनी जगहों भी मौजूद हैं, जहां रात तो छोड़ दीजिए, कई लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको झारखण्ड में मौजूद उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक नहीं, बल्कि कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं।

एफ-13 एचईसी कॉलोनी, रांची 

about haunted places in jharkhand

झारखंड में मौजूद सबसे अधिक किसी डरावनी जगह की चर्चा होती है, तो सबसे पहले एफ-13 एचईसी कॉलोनी का नाम जरूर शामिल रहता है। यह डरावनी जगह झारखण्ड की राजधानी रांची में मौजूद है।

एफ-13 एचईसी कॉलोनी के बारे में कहा जाता है कि यहां कुछ सरकारी लोग रहते थे, लेकिन आचानक एक दिन कई लोग इस कॉलोनी को छोड़कर चले गए। लोगों के अनुसार इस कॉलोनी में एक भाई-बहन साथ में रहते थे, लेकिन एक दिन अचानक दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद कॉलोनी में डर का माहौल खड़ा हो गया और कुछ दिन बाद कई कॉलोनी को छोड़कर चले गए।

इसे भी पढ़ें: Odisha Travel: क्या आप मिनी तिब्बत के नाम से फेमस ओडिशा की इस जगह घूमना पसंद करेंगे?

रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग

know most haunted places in jharkhand

झारखंड की डरावनी जगहों में रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बारे में एक नहीं, बल्कि कई डरावनी कहानियां आम लोगों के बीच चर्चित हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि आधी रात के बाद इस राजमार्ग पर सफेद साड़ी पहने कई महिलाएं नृत्य करती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि आधी रात को इस राजमार्ग पर चलने वाली गाड़ियों के सफेद साड़ी पहने महिलाएं लिफ्ट भी मांगती हैं। कहा जाता है कि डर की वजह से यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं। (पटना की इन डरावनी जगहें)

गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

वैसे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार लोगों को ठीक करने वाली जगह होती है, लेकिन झारखंड के धनबाद में मौजूद गोविंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी कई डरावनी कहानियों के लिए फेमस है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां स्थित कुपोषण उपचार केंद्र कई वर्षों से भूतों का घर है। लोगों का मानना है कि कुपोषण उपचार केंद्र से आधी रात को तरह-तरह की आवाजें आती रहती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि आधी रात को यहां पत्थरों की बारिश भी होने लगती है। (भारत की टॉप 5 भूतिया जगह)  

बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन

most haunted places in jharkhand in hindi

भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र के रांची रेलवे डिवीजन में मौजूद बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन एक चर्चित स्टेशन होने के साथ-साथ एक प्रेतवाधित रेलवे स्टेशन भी माना जाता है।

बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन को भारत के टॉप भुतहा रेलवे स्टेशन में से एक माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि आधी रात को ट्रेन की पटरियों से अजीबो-गरीब आवाजें आती हैं। कई लोगों का मानना है कि आधी रात को ट्रेन की पटरी पर सफेद कपड़ा पहने नृत्य करते रहता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि डर की वजह से आधी रात में बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकती है। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Travel: उस पर्वत की कहानी जहां भगवान राम और माता सीता झूलते थे झूला

 


झारखण्ड की अन्य डरावनी जगहें 

झारखंड में ऐसी अन्य कई डरावनी जगहें मौजूद है, जहां दिन के उजाले में भी कई लोग जाने से डरते हैं। जैसे- रांची में स्थित ओल्ड पुलिस स्टेशन और टीबी सेनेटोरियम। इसके अलावा झारखंड में स्थित हुंडरू वॉटरफॉल भी डरावनी एक जगह मानी जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: @hz, insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।