उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित और फेमस जगहों में से के एक यानी गोरखपुर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह शहर कई मनाये में उत्तर प्रदेश के लिए बेहद ही खास है।
गोरखपुर शहर खाने-पीने से लेकर घूमने के लिए और कुछ बेहतरीन जगहों के चलते यहां भारत के अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते रहते हैं। इस शहर की चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इस शहर में मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं?
इस लेख में हम आपको गोरखपुर की उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रात में तो छोड़ दीजिए कई लोग दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं। आइए जानते हैं।
गोरखपुर में मौजूद कोतवाली शाहपुर उन चुनिंदा जगहों में शामिल जिसे सबसे अधिक डरावनी जगह बोला जाता है। आपको बता दें कि यह एक पुलिस स्टेशन है।
कहा जाता है कुछ साल पहले इस पुलिस स्टेशन के लॉकअप में एक व्यक्ति को डाला गया था। शाम और आधी रात तक तो सब ठीक था, लेकिन जब सुबह हुई तो उस व्यक्ति का शव पास के जंगल में मिला। इस घटना में बाद पुलिस वाले भी डर गए और उस लॉकअप को हमेशा के लिए बंद कर दिया।
इसे भी पढ़ें:जंगल सफारी पर जा रहे हैं तो इन गलतियों को करने से आप भी बचें
गोरखपुर का कुशमी/कुश्मी जंगल कई दिलचस्प डरावनी कहानियों के बारे में जाना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सूरज ढलते ही इस जंगल के आसपास भी भटकने की कोशिश नहीं करता है।
कहा जहा है इस जंगल में आधी रात को अज्ञात आत्मा या भूत नाचते हैं। इसके अलावा कई लोगों का मानना है कि इस जंगल से छोटे-छोटे बच्चों और बूढ़े लोगों के चिल्लाने की आवाज आते रहती है। कई लोग डर के चलते दिन में इस जंगल में घूमने जाने से बचते हैं।(उत्तर प्रदेश की डरावनी जगहें)
उत्तर प्रदेश में ऐसे कई फोर्ट्स मौजूद हैं जो किसी न किसी डरावनी कहानियों के लिए फेमस हैं। इन्हीं हजारों फोर्ट्स में से बसंत फोर्ट एक है। गोरखपुर में मौजूद यह फोर्ट मध्यकालीन किला है।
कहा जाता है कि मध्य काल में इस फोर्ट में लगभग 67 कमरे थे और कुछ कमरे में कैदियों को रखा जाता था। जब कैदी किसी कारण मर जाते तो उनके शहरी को कमरे में ही छोड़ दिया जाता था। कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट में ऐसे कई गुप्त कमरे थे था शव को फेंक दिया जाता था ताकि किसी को मालूम न चले।
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत के सबसे गंदे रेलवे स्टेशन, यहां आप भी नहीं जाना चाहेंगे
कोतवाली शाहपुर, कुशमी जंगल और बसंत फोर्ट के अलावा गोरखपुर में ऐसी कई जगह है जो किसी न किसी डरावनी कहानी के लिए फेमस है। नेहरू पार्क, रामगढ़ ताल और गोरखपुर-नेपाल बॉर्डर भी डरावनी जगहों में शामिल हैं। इन जगहों पर भी कई लोग अकेले जाने डरते हैं। सूरज ढलते ही और रात के समय में भी जाने से डरते हैं।(दिल्ली-NCR की डरावनी जगहें)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।