दिल्ली का वो मकान जिसने दिल्लीवालों को बताया था डर क्या होता है

आज हम आपको दिल्ली में स्थित एक ऐसी भूतिया घर के बारे में बताने वाले हैं जिसने दिल्लीवालों को भी डरा दिया। चलिए जानते हैं इस घर के बारे में कुछ खास बातें।

Some of the Haunted Places of Delhi

दिल्ली में कई ऐसे घर है जिसे भूतिया घर का टैग मिल चुका है। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हाउस नंबर 3 के बारे में बताने वाले है। इस घर के अंदर जाने से आज भी हजारों लोग डरते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस भूतिया घर के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

पॉश इलाके में स्थित हैं यह घर

ग्रेटर कैलाश के पॉश इलाके में स्थित इस घर में 1986 में एक बुजुर्ग दंपत्ति की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनकी प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए उन्हें मारा गया था। बुजुर्ग दंपत्ति को काफी दर्दनाक तरीके से मारा गया था।

दर्दनाक तरीके से कपल को मारा

उनके सिर काटने के बाद उसने कपल की लाशें अंडरग्राउंड वाटर टैंक में दफना दी थीं। हालांकि उनका यह कांड ज्यादा दिनों तक छिपा नहीं उनके पड़ोसी को कुछ सड़ने की बदबू आने लगीं जिसके बाद उन्होंने पता लगा लिया। इससे पहले लोगों को लगा था कि दंपत्ति कही गायब हो गए थे। हालांकि सभी लोग हैरान थे लेकिन लाश मिलने के बाद यह गुत्थी सुलझ गई।(भारत की सबसे डरावनी और भूतिया सड़कें)

नहीं सुलझी गुत्थी

the most haunted places in Delhi

पुलिस को जिन पर भी शक था उन्होंने उसे कॉल किया। कपल का कोई वारिस भी नहीं था। यह केस करीब 27 सालों तक चला इसके बाद भी यह गुत्थी सुलझ नहीं पाई। 27 सालों तक यह घर बंद रहा ऐसे में इसे भूतिया घर का टैग दे दिया गया। कोई भी सूर्यास्त के बाद इस घर में प्रवेश नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:जैसलमेर के ये फोर्ट्स कई डरावनी कहानियों के लिए हैं फेमस

देर रात आती हैं आवाज

इस घर से जो भी देर रात गुजरता है उसे अलग तरीके का आवाज सुनाई देती हैं। इस घर की सुरक्षा कर रहे गार्ड को कभी भी इस घर से आवाज नहीं आई। ऐसे में किसी को भी नहीं पता है कि बंद दरवाजे की पीछे क्या राज छुपा है।

गुप्ता परिवार ने सालों बाद खरीदा ये घर

2013 में गुप्ता परिवार ने इस घर को खरीद लिया था। हालांकि उन्होंने इस घर को खरीदने के बाद करीब 3 दिनों तक लगातार पूजा करवाया था। वह खुद इस घर में नहीं रहते हैं। उनके लिए यह घर हॉलिडे होम है। इसके बावजूद भी अब भी आस- पास के लोग इस घर में जाने से डरते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP