herzindagi
mutiny house haunted story in delhi

Mutiny House: दिल्ली की सबसे डरावनी जगह, वजह जान कांप उठेगी रूह

दिल्ली की चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन यहां मौजूद Mutiny House की डरावनी कहानी जानकर रूह कांप उठेगी। आइए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-03-28, 11:03 IST

Mutiny House Haunted Story: दिल्ली यानी देश की राजधानी कई चीजों के लिए फेमस है। यहां एक से एक फेमस और प्राचीन फोर्ट होने के साथ-साथ एक से एक खूबसूरत जगह भी मौजूद है। जैसे- लाल किला, इंडिया गेट, जामा मस्जिद, लोटस टेम्पल आदि कई फेमस स्थान शामिल हैं।

राजधानी में ऐसी कई जगहें भी मौजूद हैं जो किसी न किसी कारण डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस हैं। जैसे-अग्रसेन की बावली या भूली भटियारी का महल। इसी तरह दिल्ली में स्थित Mutiny House भी सबसे डरावनी जगह मानी जाती है।

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों Mutiny House को दिल्ली की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। आइए जानते हैं।

म्यूटिनी हाउस का इतिहास (Mutiny House)

mutiny house haunted story

म्यूटिनी हाउस/मेमोरियल की डरावनी कहानियों के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि इस हाउस का कब और क्यों निर्माण किया गया था। इस हाउस के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण लगभग साल 1863 में किया गया था। इस हाउस को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम से भी जोड़कर देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें:जैसलमेर के ये फोर्ट्स कई डरावनी कहानियों के लिए हैं फेमस

सैनिकों की याद में म्यूटिनी हाउस का निर्माण

mutiny house

दिल्ली की कई इमारतें आज भी साल 1857 के विद्रोह की गवाह हैं। देश की आजादी की छटपटाहट का निशान आज भी इन इमारतों में देखा जा सकता है। ऐसे में यह कहा जाता है कि साल 1857 में पहले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मारे गए अंग्रेजों की याद में म्यूटिनी हाउस का निर्माण करवाया गया था। इस हाउस को कई लोग अजीतगढ़ के नाम से भी जानते हैं।

म्यूटिनी हाउस की डरावनी कहानियां

haunted story of mutiny house

अब तक तो आपको मालूम चल ही गया होगा कि म्यूटिनी हाउस का निर्माण क्यों किया गया था। अब इस स्थान की डरावनी कहानियों के बारे में भी जान लेते हैं। इस हाउस के बारे में कहा जाता है कि 1857 के विद्रोह में जान गवाने वाले अंग्रेज सैनिकों के साथ-साथ भारतीय सैनिकों का शव भी यहां दफन है।(भारत की सबसे डरावनी और भूतिया सड़कें)

इस हाउस को लेकर कई लोगों का मानना है कि आज भी यहां अंग्रेज सैनिकों की आत्मा भटकती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि आधी रात के समय इस हाउस से हंसने, चिल्लाने और रोने की आवाज आती रहती है। कई बार यहां रात के समय अचंभित कर देने वाली घटना भी देखी गई है।

म्यूटिनी हाउस के आसपास में मौजूद घने जंगल और एकांत में होने के चलते भी इसे दिल्ली की सबसे डरावनी जगह कहा जाता है। इसलिए सूरज ढलते ही इस हाउस के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:वर्ल्ड ग्रेटेस्ट डेस्टिनेशन में शामिल मयूरभंज में घूमने के लिए क्या है खास, जानें


दिल्ली में किस जगह है म्यूटिनी हाउस?

यह जानना भी बहुत ज़रूरी है कि दिल्ली की सबसे डरावनी जगह में शामिल म्यूटिनी हाउस कहां स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रहस्यमयी हाउस कमला नेहरू रिज, सिविल लाइंस के पास में मौजूद है।(कर्नाटक की डरावनी जगहें)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@maps)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।