भारत का हर शहर और राज्य किसी न किसी कारण दुनिया भर में फेमस है। जैसे-हिमाचल और उत्तराखंड हसीन वादियों के लिए तो राजस्थान और मध्य प्रदेश विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स और पैलेस के लिए दुनिया भर में फेमस है।
भारत का ओडिशा भी अध्यात्मिक केंद्र और एक से एक अद्भुत और खूबसूरत जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। समुद्र तट के किनारे स्थित होने के चलते इस राज्य में भी भारी संख्या में सैलानी पहुंचते रहते हैं।
ओडिशा का मयूरभंज एक ऐसी जगह है जो खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। जी हां, हाल में हीटाइम्समैगनीज द्वारा जारी एक खबर में मयूरभंज को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट डेस्टिनेशन में शामिल किया गया है। ऐसे में हम आपको मयूरभंज में स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
ओडिशा के मयूरभंज में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले यहां मौजूद विश्व प्रसिद्ध बरेहीपानी फॉल का जिक्र होता है। कहा जाता है कि बरेहीपानी फॉल (झरना) भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है।
जी हां, लगभग 400 मीटर से भी अधिक की ऊंचाई से जब जमीन पर पानी गिरता है सुगम्य नज़ारा देखने का ही मन करता है। घने जंगलों से घिरे होने के चलते यह स्थान प्राकृतिक प्रेमियों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है। मानसून के समय यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:अप्रैल में 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन घूमने का मज़ा उठा सकते हैं आप, ऐसे बनाएं प्लान
बरेहीपानी फॉल के बाद सबसे खूबसूरत जगह सिमलीपाल नेशनल पार्क है। बारीपाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी की दूरी पर मौजूद यह पार्क किसी जन्नत से कम नहीं है। इस खूबसूरत पार्क में एक बाघ आरक्षित क्षेत्र भी है।
सिमलीपाल नेशनल पार्क हरे-भरे जंगल और जानवरों के साथ-साथ विलुप्त पेड़-पौधों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। इस खूबसूरत पार्क के अंदर टहलने का एक अलग ही मज़ा होता है। यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा जंगल सफारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(ओडिशा में घूमने की जगह)
मयूरभंज का देवकुंड वॉटरफॉल भी एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे ओडिशा का बेशकीमती खजाना माना जाता है। यक़ीनन इस जगह खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।
कहा जाता है कि इस अद्भुत वॉटरफॉल के आगे एक प्राचीन मंदिर है जो मां दुर्गा को समर्पित है, जहां हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते रहते हैं। इस मंदिर को लेकर मन्यता है कि मयूरभंज के राजा ने लगभग 1940 के आसपास इसका निर्माण करवाया था। आपको बता दें कि देवकुंड वॉटरफॉल और मंदिर के आसपास खूबसूरत फोटोग्राफी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:चिलचिलाती गर्मी से दूर भंजरारू की ठंडी हवाओं में घूमने पहुंचें
बरेहीपानी फॉल, सिमलीपाल नेशनल पार्क और देवकुंड वॉटरफॉल के अलावा मयूरभंज के ऐसी अन्य कई खूबसूरत और अद्भुत जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। देवग्राम गांव, मयूरभंज का प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर और खिचिंग जैसी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।(पुरी से भी खूबसूरत है ओडिशा की यह जगह)
मयूरभंज आप आसानी से पहुंच सकते हैं। सबसे पास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बारीपाड़ा/बारिपदा) है। यहां से मयूरभंज लगभग 195 किमी दूर है। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से लगभग 207 किमी दूर है।
अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो सबसे पास में बारीपाड़ा/बारिपदा रेलवे स्टेशन मौजूद है। कोलकाता, दिल्ली आदि राज्यों से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो जमशेदपुर से 163 किमी, बालासोर से बारीपाड़ा 60 किमी और खड़गपुर से 103 किमी की दूरी पर है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।