Haunted Places In Karnataka: दक्षिण-भारतीय राज्यों में हर महीने लाखों देसी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। कर्नाटक दक्षिण-भारत का एक ऐसा ही राज्य है जहां सैलानी भारी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं।
कर्नाटक में मौजूद चर्चित और फेमस जगहों के बारे में तो आप ज़रूर जानते हैं, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या इस राज्य में मौजूद भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
जी हां, इस राज्य में ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं जहां रात तो छोड़ दीजिए कई लोग सूरज ढलते ही आसपास भटकने से डरते हैं। आइए कर्नाटक में मौजूद इन डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं।
कर्नाटक में मौजूद सबसे डरावनी जगहों की बात होती है तो उस लिस्ट में बल्लालबाग का नाम ज़रूर लिया जाता है। कहा जाता है कि यहां एक निर्माणाधीन इमारत से सूरज ढलते ही मदद-मदद करों की आवाज आने लगती थी, लेकिन जब कोई वहां पहुंचता तो वो आवाज आनी बंद हो जाती थी।
कई लोगों का मानना है कि इस इमारत से मां और बेटी की आवाज आती थी। बल्लालबाग को लेकर एक अन्य कहानी है कि जब इस इमारत का निर्माण हो कई लोग अचानक दबकर मर गए थे। इस घटना के बाद इस इमारत का निर्माण बंद कर दिया गया और उसके आसपास कोई नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें:जैसलमेर के ये फोर्ट्स कई डरावनी कहानियों के लिए हैं फेमस
कर्नाटक के बेंगलुरु में मौजूद कल्पल्ली कब्रिस्तान उन चुनिंदा डरावनी जगहों में शामिल है जहां कई लोग दिन के उजाले में अकेले जाने की हिम्मत नहीं करते हैं। इस डरावनी जगह की एक अन्य बल्कि कई कहानियां हैं।(दक्षिण भारत की डरावनी जगहें)
स्थानीय लोगों के अनुसार जैसे ही शाम होती है वैसे ही कब्र के आसपास से रोने-हंसने और गाने की आवाज आने लगती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि कब्र के आसपास रात के समय सफ़ेद कपड़ों में कोई घूमते रहता है।
कर्नाटक राज्य में मौजूद यह एक ऐसी सड़क है जो हर समय किसी न किसी डरावनी कहानी के लिए ज़रूर चर्चा में रहती है। जी हां, इस कई लोगों का मानना है कि हाइवे पर रात के समय एक महिला लित्फ़ मांगती है और जब ड्राइवर गाड़ी रोकता है तो महिला गायब हो जाती है।(भारत की 5 श्रापित जगहें)
कई लोगों का यह भी मानना है कि जब कोई महिला को लिफ्ट देने के लिए गाड़ी नहीं रोकता है तो आगे जाकर दुर्घटना का शिकार हो जाती है। रात के समय एनएच4 हाईवे पर कई गाड़ियों का ऐक्सीडेंट भी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें:भारत के इन मंदिरों में जाते ही निकल जाती है लोगों की चीख
बल्लालबाग, कल्पल्ली कब्रिस्तान और एनएच4 हाईवे के अलावा इस राज्य में ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं जहां कोई भी अकेले जाने से पहले हज़ार बार सोचता है। उडुपी का प्रेतवाधित घर, बीजापुर का साठ कब्र, विक्टोरिया अस्पताल और बेंगलुरु में मौजूद प्रेतवाधित हवेली कर्नाटक राज्य की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है। इन जगहों पर जाने से पहले लोगों को हज़ार बार सोचना पड़ता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(onlyinyourstate,treebo)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।