जैसलमेर! राजस्थान का एक ऐसा ऐतिहासिक शहर जो खूबसूरती और प्राचीन धरोहर को अपने अंदर सदियों से समेटा हुआ है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यह हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानियों की मेहमान नवाजी करता है।
जैसलमेर के ये फोर्ट्स कई डरावनी कहानियों के लिए हैं फेमस
जैसलमेर में मौजूद फेमस और चर्चित जगहों के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन यहां मौजूद डरावनी फोर्ट्स के बारे में जानते हैं?
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर होने के चलते जैसलमेर यह सैलानियों को काफी आकर्षित भी करता है। यहां मौजूद फेमस फोर्ट्स और पैलेस के बारे में तो लगभग हर जनता है और घूमने भी जाते हैं।
लेकिन इस शहर में ऐसे कई डरावनी फोर्ट्स हैं जहां जाने के लिए सलानियों को एक बार नहीं बल्कि दस बार सोचना पड़ता है। जी हां, इस लेख में हम आपको राजस्थान में मौजूद कुछ हॉन्टेड फोर्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
खाबा फोर्ट (Khaba Fort)
जैसलमेर में मौजूद इस फोर्ट के बारे में आप जानते ही होंगे, अगर नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फोर्ट जैसलमेर के साथ-साथ पूरे राजस्थान में हॉन्टेड फोर्ट के नाम से फेमस है।
इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि कई साल पहले यहां लगभग 80 से अधिक पालीवाल ब्राह्मण रहते थे, लेकिन एक रात अचानक से सभी ब्राह्मण फोर्ट को छोड़कर किसी अन्य शहर में चले गए। कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट पर ब्राह्मण का श्राप था कि कोई भी इस फोर्ट में रहेगा वो जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद यहां कोई नहीं रहता। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से अजीबो-गरीब आवाज आती है।
इसे भी पढ़ें:बिहार की इन भुतहा जगहों पर आज भी कोई अकेले नहीं जाना चाहेगा
गोल्डन फोर्ट (Golden Fort)
राजस्थान में मौजूद गोल्डन फोर्ट को किसी समय सोने जैसे चमकता हुआ किला माना जाता था, लेकिन आज इस फोर्ट का कई हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस फोर्ट में आज भी बहुत सारे गुप्त कमरे हैं।(काशी नगरी की डरावनी जगहें)
इस विश्व प्रसिद्ध फोर्ट पर राजपूत शासक रावल, अलाउद्दीन खिलजी और हुमायूं का शासन रहा था। लेकिन, इस फोर्ट के बारे में भी कई डरावनी कहानियां प्रचलित है। कई लोगों का मानना है कि आधी रात में इस फोर्ट से बच्चे, बूढ़े और महिलाओं की रोने की आवाज आते रहती है।
सलीम सिंह की हवेली (Salim Singh Ki Haveli)
खाबा फोर्ट और गोल्डन फोर्ट के अलावा सलीम सिंह की हवेली भी डरावनी फोर्ट में शामिल है। जैसलमेर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मौजूद सलीम सिंह ने लगभग 1815 ई के आसपास बनवाया था। स्थानीय लोग इसे जैसलमेर का ताजमहल भी कहते थे, लेकिन अब इसे कई लोग डरावनी जगह भी मानते हैं।
जी हां, कई लोगों का मानना है कि इस हवेली के नीचे ऐसे कई गुप्त कमरों का निर्माण कराया गया था जहां आज भी कोई नहीं जाता है। कहा जाता है कि कुछ इन कमरे को खोजने गए थे लेकिन वापिस नहीं लौटे।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं
जैसलमेर की अन्य डरावनी जगहें
खाबा फोर्ट और गोल्डन फोर्ट के अलावा सलीम सिंह की हवेली के मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद कुलधरा गांव इस शहर की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। माना जाता है कि इस गांव पर ब्राह्मणों का श्राप है और उस डर से आज भी कोई यहां बसने की हिम्मत नहीं करता है। इसके अलावा मुख्य से से मौजूद एक झील है जिसे कई लोग डरावनी झील मानते हैं।
Recommended Video
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।