herzindagi
image

Beautiful Coastal Cities: ये समुद्र तटीय जगहें ओडिशा की खूबसूरती में लगाती हैं चार चांद, जल्दी ट्रिप बनाएं

Beautiful Coastal Cities: ओडिशा की खूबसूरती से रु-बा-रु होना चाहते हैं, तो आपको भी एक बार राज्य में स्थित इन समुद्र तटीय जगहों का दीदार करने पहुंच जाना चाहिए। नजारे देख खुशी से झूम उठेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 15:49 IST

Odisha Beautiful Coastal Cities: ओडिशा देश का एक प्रमुख और खूबसूरत समुद्र तटीय राज्य है। इस राज्य को पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता है, लेकिन साल 2011 से आधिकारिक तौर ओडिशा के नाम से जाना जाने लगा। यह देश का 10वां सबसे बड़ा राज्य भी माना जाता है।

ओडिशा बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के किनारे स्थित एक खूबसूरत समुद्र तटीय राज्य भी माना जाता है। इस राज्य में समुद्र के किनारे ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको ओडिशा की उन समुद्र तटीय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप गोवा और मुंबई जैसी जगहों को भूल जाएंगे।

पुरी (Puri)

Puri

ओडिशा की किसी शानदार और चर्चित समुद्र तटीय जगह का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले पुरी का ही नाम लेते हैं। पुरी एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है, जो जगन्नाथ मंदिर के लिए जाना जाता है। यह हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है।

बंगाल की खाड़ी के पास में मौजूद पुरी शहर पुरी बीच के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। पुरी बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार और मजेदार वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। बीच से खंगाल की खाड़ी की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। पुरी समुद्र तट पर सफेद रेत और नीले पानी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Beautiful Coastal Cities: ये समुद्र तटीय जगहें पश्चिम बंगाल की खूबसूरती लगाती हैं चार चांद, आप भी पहुंचें

गोपालपुर (Gopalpur)

Gopalpur

पूरी से लगभग 170 किमी दूर ओडिशा के गंजम जिले में स्थित गोपालपुर राज्य की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों से एक है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता गोपालपुर हर दिन हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित गोपालपुर, अपने गोपालपुर बीच के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। यह राज्य के सबसे लंबे और खूबसूरत रेतीले समुद्र तट के लिए भी जाना जाता है। गोपालपुर में सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। गोपालपुर बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

चांदीपुर (Chandipur)

Chandipur

ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित चांदीपुर के बारे में कहा जाता है कि ओडिशा गए और चांदीपुर नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा। बंगाल की खाड़ी के तट पर मौजूद राज्य के सबसे खूबसूरत और चर्चित समुद्र तटीय इलाकों में से एक है।

चांदीपुर समुद्र तट के बारे में कहा जाता है कि यह समुद्र तट जैव-विविधता का घर है। चांदीपुर में ज्वार के दौरान पानी करीब 4 किलोमीटर तक पीछे चला जाता है। इस बीच को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। चांदीपुर में आप शानदार और मजेदार वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पंचलिंगेश्वर मंदिर, नीलगिरी, साजनगढ़, रेमुना, और भीतरकनिका जैसी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पाराद्वीप (Paradeep)

Paradeep

पाराद्वीप जिसे कई लोग पारादीप के नाम से भी जाना जाता है। ओडिशा राज्य के जगतसिंहपुर जिले में स्थित पाराद्वीप ओडिशा की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय समुद्र तटीय जगहों में एक है।

पाराद्वीप से सिर्फ बंगाल की खाड़ी ही नहीं, बल्कि हिंदमहासागर की खूबसूरती को भी निहारा जा सकता है। पाराद्वीप अपनी खूबसूरती के साथ-साथ भारत की सबसे बड़ी बंदरगाहों में से एक माना जाता है। पाराद्वीप से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के नाम से जानी जाती हैं भारत की ये शानदार और अद्भुत जगहें, एक बार आप भी घूम आएं

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

beaches in odisha

ओडिशा में अन्य और भी कई समुद्र तटीय जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-चंडीपुर, चंद्रभंगा और आर्यापल्ली जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप मजेदार वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@titanpatra2001/insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।