Jharkhand Hidden Places: झारखंड की इन खूबसूरत जगह के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे, नजारे देख झूम उठेंगे

Jharkhand Me Ghumne Ki Jagah: झारखंड की चर्चित जगहों पर आप कई बार घूमने गए होंगे, लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शायद आप भी नहीं गए होंगे।
image

Lesser Known Places In Jharkhand: देश के पूर्वी भारत में स्थित झारखंड एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। झारखंड की स्थापना साल 2000 में हुई थी और इसकी राजधानी रांची है।

झारखंड पूर्वी भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसे 'जंगलों की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य मनमोहक झरनों, पहाड़ों और कई धार्मिक स्थलों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है।

झारखंड में घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक राजधानी रांची से लेकर धनबाद, बोकारो या जमशेदपुर का ही जिक्र करते हैं, लेकिन इस राज्य के जंगलों में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जो आप भी सैलानियों की नजर से दूर हैं। जैसे-मसमोहना घाटी।

इस आर्टिकल में हम आपको मसमोहना घाटी की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद झारखंड की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।

झारखंड में मसमोहना घाटी कहां है? (Where Is Masmohana Ghati In Jharkhand)

Where Is Masmohana Ghati In Jharkhand

मसमोहना घाटी की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि यह खूबसूरत जगह झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित एक पहाड़ी इलाका है, जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को मोहित कर सकता है। यह रामगढ़ मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर है।

आपकी जानकारी के लिए मसमोहना घाटी राजधानी रांची से करीब 55 किमी दूर है। इसके अलावा, मसमोहना घाटी-पतरातू से करीब 22 किमी, बोकारों से करीब 91 किमी और धनबाद से करीब 128 किमी दूर है।

इसे भी पढ़ें:Maharashtra Hidden Places: महाराष्ट्र की इस खूबसूरत जगह के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे, नजारे देख झूम उठेंगे

मसमोहना घाटी की खासियत (Why Masmohana Ghati Is So Famous)

Why Masmohana Ghati Is So Famous

मसमोहना घाटी अपने कई कारणों की वजह से जानी जाती है। यह घाटी खासकर, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, हरियाली और लुभावने दृश्यों के लिए जानी जाती है। यह घाटी चारों तरफ से घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी हुई है।

मसमोहना घाटी प्राकृतिक झरने, नदी और झीलों के लिए जानी जाती है। यह घाटी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ जैविक विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस घाटी के बीच में होकर ट्रेन चलती है और ट्रेन सफर के दौरान कई अद्भुत दृश्यों को देखा जा सकता है। यहां शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

सैलानियों के लिए क्यों खास हैमसमोहनाघाटी (Masmohana Ghati For Travel)

Why Masmohana Ghati For Travel

मसमोहना घाटी सैलानियों के लिए जन्नत का काम करती है। खासकर, जो पर्यटक प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस घाटी का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

मसमोहना घाटी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए भी जानी जाती है। मसमोहना घाटी, झारखंड में पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है। वीकेंड में यहां झारखंड के कई शहरों लोग परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं।

मसमोहना घाटी में घूमने की जगहें (Best Places In Masmohana Ghati)

Best Places In Masmohana Ghati

मसमोहना घाटी में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां एक बार घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। जैसे- मसमोहना व्यू पॉइंट और मसमोहना झील जैसी मनमोहक जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मानसून में इस घाटी की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसके अलावा, मसमोहना मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं, जो पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। मसमोहन घाटी में आप आसपास के गांवों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Sangla Trip: गर्मी में दिल्ली से 3 दिन के लिए सांगला घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

मसमोहना घाटी के आसपास घूमने की जगहें (Best Places Near Masmohana Ghati)

मसमोहना घाटी के आसपास भी ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- पोना पहाड़ी, गोला डैम (कोइया डैम), रारहा झरना और रंगगढ़ घाटी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@masmohnatrek,ryf_jharkhand/insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP