Maharashtra Hidden Places: महाराष्ट्र की इस खूबसूरत जगह के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे, नजारे देख झूम उठेंगे

Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah: महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की खूबसूरती देखने के बाद लोनावाला, खंडाला और माथेरान की खूबसूरती भूल जाएंगे।
image

Maharashtra Hidden Tourist Places: महाराष्ट्र, देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। यह एक ऐसा राज्य है, जो एक साइड से अरब सागर और दूसरे साइड से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में से भी एक माना जाता है।

महाराष्ट्र में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुंबई, खंडाला, लोनावाला, माथेरान, पुणे, अलीबाग, महाबलेश्वर और अजंता-एलोरा की गुफाएं जैसी चर्चित जगहों पर ही पहुंचते हैं।

यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है, लेकिन इस राज्य में ऐसी कई अनदेखी जगहें भी मौजूद हैं, जो आज भी पर्यटकों की नजर से दूर है। जैसे-चिपलून।

इस आर्टिकल में हम आपको चिपलून की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन, चिपलून की खूबसूरती देख आप महाराष्ट्र की कई जगहों को भूल जाएंगे।

महाराष्ट्र चिपलून कहां है? (Where Is Chiplun In Maharashtra)

Where Is Chiplun In Maharashtra

चिपलून की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको यह बता दें कि चिपलून महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित एक छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और लुभावनी जगह है। यह रत्नागिरी मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर वशिष्ठी नदी के किनारे मौजूद है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिपलून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 256 किमी दूर है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के सतारा से करीब 162 किमी और पुणे से करीब 222 किमी दूर है। आपको यह भी बता दें कि यह खूबसूरत जगह मुंबई से गोवा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें:Coolest Places In India: अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में देश इन ठंडी और खूबसूरत जगहों पर पहुंच जाएं

चिपलून की खासियत (Why Chiplun Is So Famous)

Why Chiplun Is So Famous

चिपलून, एक ऐसी जगह है जिसे महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अन्य कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि चिपलून अल्फांसो आम और कटहल की अपनी अद्भुत नस्ल के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

अरब सागर तट से कुछ ही दूरी पर मौजूद चिपलून एक शांत जगह है। चिपलून अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हरियाली और झील-झरनों के लिए भी जाना जाता है। चिपलून ट्रेन रूट के खूबसूरत और मनमोहक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

सैलानियों के लिए क्यों खास है चिपलून (Chiplun For Travel)

Chiplun For Travel

चिपलून, प्रकृति से प्रेम करने वाले सैलानियों के लिए स्वर्ग का काम करता है। यहां दूर-दूर तक सिर्फ और सिर्फ हरे-भरे जंगल और झील-झरने ही दिखाई देते हैं। चिपलून अपने शुद्ध और शांत वातावरण से भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

चिपलून, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक प्रकृति में टाइम स्पेंड करने के अलावा, ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं। खासकर, मानसून में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

चिपलून में घूमने की जगहें (Best Places In Chiplun)

चिपलून में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। आइए कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानते हैं-

गुहागर बीच

चिपलून में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गुहागर बीच का ही रुख करते हैं। यह मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर अरब सागर के तट पर स्थित है। गुहागर बीच से अरब सागर की हसीन लहरों को देखा जा सकता है। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Romantic Places: अप्रैल में पार्टनर के साथ देश की इन हसीन जगहों पर पहुंचें रोमांटिक पल बिताने

सावत्सदा वॉटरफॉल

Best Places In Chiplun

चिपलून में गुहागर बीच घूमने के बाद आप सावत्सदा वॉटरफॉल जा सकते हैं। यह वॉटरफॉल चिपलून के अलावा, पूरे महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। सावत्सदा वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पार होती है।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

चिपलून में गुहागर बीच और सावत्सदा वॉटरफॉल करने के बाद आप परशुराम मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। परशुराम मंदिर को करीब 100 साल पुराना मंदिर माना जाता है। इसके अलावा, वशिष्ठी नदी और कोलकेवाड़ी बांध को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],wikimedia.org

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP