Rajasthan Hidden Gems: हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत और मनमोहक राजशाही राज्य का जिक्र होता है, तो सबसे पहले राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है।
देश में पश्चिम में स्थित राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जिसे पूर्व में 'राजाओं की भूमि' के नाम से भी जाना जाता था। इस खूबसूरत प्रांत में शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
राजस्थान में आज भी ऐसी कई अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में कई लोग जानते तक नहीं होंगे। झालावाड़, राजस्थान की एक ऐसी ही जगह है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको झालवाड़ की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद जयपुर और उदयपुर को भी भूल जाएंगे।
झालवाड़ राजस्थान की एक खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है। कहा जाता है कि झालावाड़ शहर का इतिहास ही सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
झालावाड़ अपने इतिहास के साथ-साथ कुछ ऐतिहासिक जगहों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर को राजस्थान का चेरापूंजी भी माना जाता है। इसलिए यहां मानसून में घूमना बेस्ट समय माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Destination: बैचलर्स मानसून में महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, मजेदार रहेगा सफर
झालावाड़ा में ऐसी कई शानदार, मनमोहक और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप राजस्थान की कई जगहों को भूल जाएंगे। जैसे-
झालावाड़ा में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले झालावाड़ फोर्ट ही पहुंचते हैं, क्योंकि इस शहर की पहचान इस फोर्ट से ही है। (राजस्थान की अनोखी जगह)
19वीं शताब्दी में निर्मित झालावाड़ फोर्ट अपनी राजपुताना वास्तुकला से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। कहा जाता है यह फोर्ट बाहर से जितना सुंदर दिखाई देता है, उससे कई गुणा अधिक अंदर से खूबसूरत दिखाई देता है।
झालावाड़ा मुख्य शहर से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित भीमसागर बांध एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। इस डैम के आसपास की हरियाली सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
भीमसागर बांध के किनारे वीकेंड में कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, मानसून के समय यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं। (दोस्तों के साथ इन शानदार जगहों पर घूम आएं)
झालरापाटन भारत के राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले में स्थित एक नगर है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। इस शहर के पूर्व में बहने वाली नदी चन्द्रभागा इसे और भी अधिक खास बनाती है।
झालरापाटन में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर इस शहर का सबसे पवित्र मंदिर है। इस पवित्र मंदिर का निर्माण राजा जालिम सिंह द्वारा बनवाया गया था। इस मंदिर के आसपास आप सुकून का पल बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Neemrana Fort: नीमराना फोर्ट के आसपास स्थित हैं कई शानदार जगहें, बनाएं मानसून डेस्टिनेशन
झालावाड़ा में अन्य कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- झालावाड़ा संग्रहालय, गागरोन किला, मिटे शाह का मकबरा और झालावाड़ा बाजार को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
[email protected],i0.wp.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।