Rajasthan Hidden Places: उदयपुर और जयपुर को भी टक्कर देती है राजस्थान की ये अनोखी जगह, जल्दी प्लान बनाएं

Rajasthan Travel: राजस्थान देश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। राजस्थान की धरती पर आज भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

 

famous places to visit in dungarpur rajasthan

Hidden Gems Of Rajasthan: राजस्थान देश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। इस प्रांत की खूबसूरती को देखने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं।

राजस्थान में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले जयपुर, उदयपुर, जोधपुर या जैसलमेर जैसे चर्चित शहरों का ही नाम लेते हैं, लेकिन राजस्थान की धरती पर आज भी ऐसी कई अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

राजस्थान में स्थित डूंगरपुर भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में कई सैलानी जानते भी नहीं होंगे। यह जगह उदयपुर और जयपुर को भी टक्कर देती है। इस आर्टिकल में हम आपको डूंगरपुर का इतिहास और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

डूंगरपुर का इतिहास (History of Dungarpur Rajasthan)

History of Dungarpur Rajasthan

डूंगरपुर का इतिहास 13वीं शताब्दी के आसपास का है। जी हां, इस खूबसूरत शहर के बारे में कहा जाता है कि तत्कालीन राजा डुंगर सिंह 13वीं शताब्दी में स्थापना की थी।

पहाड़ और झील के किनारे बसा डूंगरपुर में यह भी कहा जाता है कि वर्ष 1818 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसे अपने अधिकार में ले लिया था। कई लोगों का मानना है कि पहले यह जगह डूंगरपुर प्रिंसली स्टेट की राजधानी हुआ करती थी।

इसे भी पढ़ें:Monsoon Travel: मानसून में मध्य प्रदेश का ये फॉरेस्ट घूम लिया तो आपने सब कुछ देख लिया

डूंगरपुर की खासियत (Why Dungarpur Is Famous)

डूंगरपुर की खासियत इस कदर प्रचलित है कि यहां आप अपने आप खींचे चले आएंगे। डूंगरपुर ऐतिहासिक महल, फोर्ट, मंदिर और झील-झरनों के अलावा पहाड़ों की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

डूंगरपुर में स्थित पहाड़ों की खूबसूरती इस कदर लोकप्रिय है कि इस शहर को कई लोग 'सिटी ऑफ हिल्स' के नाम से भी जानते हैं। यहां स्थित झील भी मानसून में लाखों सैलानियों को आकर्षित करती है। इसके अलावा, यहां स्थित उदय विलास पैलेस शाही मेहमान नवाजी के लिए पूरे भारत में फेमस है।

डूंगरपुर में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places To Visit In Dungarpur)

डूंगरपुर में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जो जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसी जगहों को भी टक्कर देने का काम करती है। जैसे-

उदय विलास पैलेस, डूंगरपुर (Udai Vilas Palace, Dungarpur)

Udai Vilas Palace, Dungarpur

डूंगरपुर में किसी चर्चित और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले उदय विलास पैलेस का ही नाम लेते हैं। इसका निर्माण 19 वीं शताब्दी के किया गया था।

राजपूत वास्तुशिल्प शैली द्वारा निर्मित उदय विलास पैलेस सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। यह एक झील के पास में स्थित है, इसलिए इसे शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र माना जाता है।

गैब सागर झील (Gaib Sagar Lake, Dungarpur)

Gaib Sagar Lake, Dungarpur

डूंगरपुर में स्थित गैब सागर झील सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों में से एक है। इस झील की प्राकृतिक वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। इस झील को प्रवासी पक्षियों का बसेरा भी माना जाता है। इस झील में कमल के फूल भी खिलते हैं।

गैब सागर झील के किनारे-किनारे स्थित भगवान शिव का मंदिर और विजय राजराजेश्वर सैलानियों की खूब लुभाता है। मानसून ने इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में झील के किनारे-किनारे कई लोग घूमते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:Hawa Mahal: बिना किसी नींव के सदियों से खड़ा है ये महल, जानिए इसके नाम की कहानी

जूना महल (Juna Mahal, Dungarpur)

juna mahal dungarpur india

डूंगरपुर में स्थित जूना महल शहर का चर्चित और लोकप्रिय महल माना जाता है। इस भव्य महल का निर्माण करीब 13वीं शताब्दी के आसपास किया गया था। यह सात मंजिला इमारत है।

जूना महल के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यह महल राजपुताना शान हुआ करता है और गढ़ के सामान शहर की रक्षा करता था। पत्थर से निर्मित इस महल की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

डूंगरपुर में अन्य ऐसी कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-राजकीय पुरातात्विक संग्रहालय, बादल महल, बेणेश्वर मंदिर, नागफन जी और श्रीनाथ जी मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।Image@udaibilaspalacedungarpur,lakshya_click

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP