Monsoon Destination: बैचलर्स मानसून में महाराष्ट्र की इन शानदार जगहों बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, मजेदार रहेगा सफर

Best Bachelor Destinations: अगर आप भी महाराष्ट्र में कुछ टॉप मानसून बैचलर्स डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

top bachelor destinations during monsoon in maharashtra

Top Places to Visit in Monsoon in Maharashtra: महाराष्ट्र देश का प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र भी माना जाता है। इसलिए यहां हर महीने में हजारों कपल्स और बैचलर्स मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।

महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य है, जहां गर्मी और सर्दी में कम, लेकिन मानसून में हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि मानसून में महाराष्ट्र की कुछ जगहों की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।

महाराष्ट्र बैचलर्स के लिए भी एक बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बैचलर्स धमाकेदार अंदाज में एन्जॉय कर सकते हैं।

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

Mahabaleshwar

महाराष्ट्र में स्थित किसी टॉप मानसून डेस्टिनेशन की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले महाबलेश्वर का ही नाम लेते हैं। यह महाराष्ट्र से सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से भी एक माना जाता है। यहां देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

महाबलेश्वर को महाराष्ट्र का टॉप बैचलर्स डेस्टिनेशन भी माना जाता है। मानसून में यहां कई बैचलर ग्रुप्स मौज-मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंचते रहते हैं। मानसून में जब यह हिल स्टेशन बादलों से ढक जाता है और हर-हर वॉटरफॉल ही वॉटरफॉल दिखाई देता है, तो यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है। यहां आप मानसून ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Monsoon Destination: रिमझिम बारिश में दिल्ली से 3 दिन में कोल्हापुर की इन जगहों पर घूम आएं, खुशी से झूम उठेंगे

माथेरान (Matheran)

Matheran

समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित माथेरान महाराष्ट्र की एक खूबसूरत जगह है। कहा जाता है कि माथेरान देखने में छोटा लगता है, लेकिन खूबसूरती के मामले में महाराष्ट्र की कई जगहों को टक्कर देता है।

मुंबई के पास में होने के चलते माथेरान में हर दिन हजारों बैचलर पार्टी करने के लिए पहुंचते रहते हैं। माथेरान में मौजूद कई होटल, रिसॉर्ट और विला में आप रात भर पार्टी कर सकते हैं। मानसून में आप दोस्तों के साथ लुइसा पॉइंट, चार्लोट झील, मंकी पॉइं और पैनोरमा पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पंचगनी (Panchgani)

Panchgani

मुंबई के दक्षिण में स्थित पंचगनी महाराष्ट्र की एक खूबसूरत और लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, झील-झरने और वॉटरफॉल पंचगनी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

पंचगनी सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि पार्टी डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए मानसून में यहां कई बैचलर्स पार्टी एन्जॉय करने और मानसून ट्रेकिंग करने के लिए आते रहते हैं। मानसून में आप यहां दोस्तों के साथ कास पठार, टेबल लैंड और सिडनी प्वाइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Neemrana Fort: नीमराना फोर्ट के आसपास स्थित हैं कई शानदार जगहें, बनाएं मानसून डेस्टिनेशन

इगतपुरी (Igatpuri)

Igatpuri

इंगतपुरी महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन्स से एक माना जाता है। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इगतपुरी पार्टी डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। खासकर, कई कपल्स और बैचलर्स यहां पार्टी करने के लिए पहुंचते रहते हैं।

इगतपुरी अपनी खूबसूरती के साथ कई एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। यहां कई बैचलर ग्रुप्स रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग और कैम्पिंग करने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं। इगतपुरी में आप त्रिंगलवाड़ी किला, कालसुबाई पीक, विहिगॉन वॉटरफॉल और भवाली डैम जैसी शानदार जगहों को ग्रुप के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

[email protected]

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP