Delhi To Kolhapur Itinerary: पंचगंगा नदी के तट पर स्थित है कोल्हापुर महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है, जो कोल्हापुरी जूती और आभूषण के साथ-साथ अपनी असीम खूबसूरती के लिए पूरे भारत में लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है।
कोल्हापुर महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है जहां हर मौसम में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस शहर का असल खूबसूरती देखना होता है, तो मानसून में यहां घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं माना जाता है।
अगर आप दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और मानसून में महाराष्ट्र की किसी शानदार जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर हम आपको 3 दिन कोल्हापुर घूमने का बेहतरीन प्लान बताने जा रहे हैं। 3 दिन की ट्रिप में इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दिल्ली से कोल्हापुर कैसे पहुंचें? (How To Reach Kolhapur From Delhi)
दिल्ली से कोल्हापुर पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप हवाई, ट्रेन या सड़क के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। हालांकि, ट्रेन के द्वारा दिल्ली से कोल्हापुर पहुंचना आसान हुए सस्ता माध्यम हो सकता है।
हवाई सफर- अगर आप दिल्ली से कोल्हापुर हवाई यात्रा से पहुंचना चाहते हैं, तो फिर कोल्हापुर के पास में पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा करीब 240 और गोवा हवाई अड्डा करीब 221 किमी है। हवाई अड्डे से टैक्सी या कैब लेकर आराम से कोल्हापुर पहुंच सकते हैं।
ट्रेन द्वारा- अगर आप ट्रेन के माध्यम से कोल्हापुर पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे पास में छत्रपति शाहू महाराज रेलवे स्टेशन है। दिल्ली से यहां के लिए नियमित ट्रेनें चलती रहती हैं। आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 12148, 12630, 12780 और 12148 दिल्ली से कोल्हापुर के लिए ट्रेन चलती रहती है।
सड़क मार्ग- दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर से आप सड़क के माध्यम से भी कोल्हापुर पहुंच सकते हैं, हालांकि यह सफर आपके लिए महंगा पड़ सकता है। यह सफर लंबा भी होगा। आप दिल्ली से होते हुए अलवर और अलवर से होते हुए रतलाम और फिर रतलाम से कोल्हापुर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Monsoon Destinations: मानसून में गुजरात की इन जगहों को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर आपने कुछ नहीं देखा
कोल्हापुर में ठहरने के लिए सस्ते होटल (Cheap Hotels In Kolhapur)
कोल्हापुर महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन है। इसलिए यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां ऐसे कई होटल, कॉटेज, रिसॉर्ट, विला और पैलेस मौजूद हैं, जहां आप बहुत कम खर्च में ठहर सकते हैं।
कोल्हापुर में स्थित सोलंकी गेस्ट हाउस, होटल राजेश डीलक्स, रामी पंचशील होटल, होटल रावी किरण और गैलेक्सी इन में सस्ते में रूम बुक करके कोल्हापुर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि कई होटल और रिसॉर्ट में खाने-पीने की व्यवस्था आराम से मिल जाएगी।
कोल्हापुर में घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places to visit in Kolhapur)
कोल्हापुर महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह है, जो अपनी खूबसूरती से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं।
ट्रिप के पहले दिन:
कोल्हापुर ट्रिप के पहले दिन में आप कुछ चर्चित और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-दाजीपुर वन्यजीव अभयारण्य, रामतीर्थ झरना और रंकाला झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये तीनों जगह कुछ दूरी पर मौजूद है, इसलिए आपको घूमने में समय लग सकता है।(अगस्त में पार्टनर के साथ इन शानदार जगहों पर पहुंचें)
ट्रिप के दूसरे दिन:
ट्रिप के दूसरे दिन में आप कुछ ऐतिहासिक जगहों के साथ-साथ कुछ मनमोहक जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-सागरेश्वर हिरण अभयारण्य, कलांबा झील और ज्योतिबा मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप सागरेश्वर अभयारण्य में जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
ट्रिप के तीसरे दिन:
ट्रिप के तीसरे दिन आप सिद्धगिरी संग्रहालय, ड्रीम वर्ल्ड वाटर पार्क और महालक्ष्मी मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कोल्हापुर में आप मानसून ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों