Top Monsoon Getaways Around Patna: गंगा नदी के तट पर स्थित बिहार की राजधानी पटना प्राचीन विरासत की एक पृष्ठभूमि है। इस ऐतिहासिक शहर को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक होने का गौरव भी प्राप्त है।
वर्तमान में पटना शहर भारत के प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का घर भी बोला जाता है। इस खूबसूरत शहर में स्थित इमारत, स्मारक, गुरुद्वारा और मंदिरों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
यह सच है कि पटना में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक जगहें हैं, लेकिन जब मानसून में घूमने की बात होती है, तो कई लोग शहर से बाहर ही घूमना पसंद करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको पटना के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मानसून का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
पटना के आसपास किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले राजगीर का ही नाम लेते हैं। यह खूबसूरत शहर कई ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी बिहार का टॉप डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित राजगीर नेचर सफारी के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। राजीर में ही बिहार का पहला गल्स ब्रिज मौजूद है, जहां से खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।
मानसून में राजीर की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि यहां स्थित कुछ पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं। यहां आप विश्व शांति स्तूप, वेणु वन, गृद्धकूट शिखर और सप्तपर्णी गुफाएं जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Road Trips near Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का लुत्फ उठाना है, तो इन रोड ट्रिप्स पर एक बार जरूर जाएं
पटना के आसपास में स्थित बोधगया सिर्फ एक लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन ही नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और पवित्र नगरी भी है। जी हां, बोधगया भगवान बुद्ध की नगरी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि गौतम बुद्ध को इसी शहर में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
फल्गु नदी के किनारे स्थित बोधगया मानसून में घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। मानसून में फल्गु के किनारे-किनारे की हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। बोधगया में आप महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, महान बुद्ध प्रतिमा और थाई मठ जैसे चर्चित स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नवादा बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध शहर है। नवादा शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई ऐतिहासिक कारणों की वजह से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। पटना के पास में होने के चलते, यहां कई लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए निकलते रहते हैं।
दक्षिणी बिहार में स्थित नवादा एक ऐसा शहर है, जहां मानसून में खूब बारिश होती है। इसलिए यहां मानसून में घूमना बेस्ट समय माना जाता है। इस शहर में स्थित ककोलत वॉटरफॉल सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। वॉटरफॉल के आसपास ही हरियाली भी पर्यटकों को खूब लुभाती है।
इसे भी पढ़ें: Valley In Uttarakhand: मानसून में उत्तराखंड की इस वैली को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर आपका घूमना है बेकार
बिहार में घूमने की बात होती है, तो कई लोग बेगूसराय जिले का नाम जरूर लेते हैं। यह शहर ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरती के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। किसी भी मौसम में घूमने के लिए बेगूसराय को एक बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
बेगूसराय में स्थित कांवर झील सैलानियों को खूब आकर्षित करती है, क्योंकि मानसून में इस झील में कमल के फूल खिलते हैं। इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। बेगूसराय में आप कंवर झील पक्षी अभयारण्य, बेगूसराय संग्रहालय, नौलखा मंदिर, जयमंगल गढ़ मंदिर और अजातशत्रु फोर्ट जैसे चर्चित स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पटना के आसपास ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें हैं, जिन्हें आप मानसून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। जैसे-लालगंज, समस्तीपुर, आरा, हाजीपुर, जहानाबाद और दरभंगा को भी मानसून में एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
नोट: पटना से लॉन्ग ड्राइव पर निकलना चाहते हैं, तो मानसून में इन शहरों का रुख कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।