लोग नॉनवेज के दीवाने हैं, जिसकी कई तरह की वैरायटी जैसे- चिकन, मीट, मटन आदि पसंद की जा रही है। इसे लोग बाहर से या फिर अपनी पसंद के हिसाब से बनाते हैं। हालांकि, मीट या मटन की तुलना में चिकन ज्यादा पसंद किया जाता है।
चिकन की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि लोगों लंच से लेकर डिनर में चिकन करी, चिकन कोरमा, बटर चिकन या फिर ग्रेवी का सालन बनाना पसंद करते हैं। इसलिए नॉनवेज की मेन्यू में चिकन के व्यंजन जरूर शामिल होते हैं।
हालांकि, कई लोग न सिर्फ बाहर से बल्कि घर पर भी चिकन बनाना पसंद करते हैं। कई लोगों को तो चिकन करी बहुत पसंद होती है, लेकिन कई बार करी बनाते समय गलती से पानी ज्यादा डाल देते हैं, जिससे करी पतली हो जाती है और इसका स्वाद थोड़ा फीका लग सकता है।
अगर आपकी चिकन करी में भी पानी ज्यादा हो गया है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस लेख में बताए गए कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप करी की कंसिस्टेंसी को सही कर सकते हैं और इसका स्वाद बरकरार रख सकते हैं।
दही भी करी को गाढ़ा करने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके लिए 2-3 चम्मच ताजे दही को अच्छी तरह से फेंट लें। इसे धीरे-धीरे करी में मिलाएं। ध्यान रखें कि दही को डालते समय आंच धीमी होनी चाहिए, वरना दही फट सकती है। दही से करी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा और यह गाढ़ी हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- Recipe Of The Day: बचे हुए चावलों का मजेदार नाश्ता खाकर सब खुश हो जाएंगे खुश, जानें कैसे बनाएं यमी पराठे
बेसन या आटा करी को गाढ़ा करने का एक और आसान तरीका है। एक छोटे कटोरे में 1-2 चम्मच बेसन या गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को धीरे-धीरे करी में डालें और अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखें कि इसे डालते समय लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न बने। इससे करी गाढ़ी हो जाएगी और इसमें एक अलग स्वाद भी आएगा।
अगर चिकन करी में पानी ज्यादा हो गया है, तो सबसे पहले इसे हल्की आंच पर पकाने दें। इससे करी का ज्यादा पानी धीरे-धीरे भाप बनकर उड़ जाएगा और आपकी करी गाढ़ी हो जाएगी। इसे बिना ढके पकाएं, ताकि भाप बाहर निकल सके। बीच-बीच में करी को चलाते रहें, ताकि वह नीचे से जले नहीं। यह तरीका थोड़ा समय ले सकता है, लेकिन करी का स्वाद अच्छा रहेगा।
अगर आप चिकन करी को थोड़ा क्रीमी और गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो नारियल का दूध या काजू का पेस्ट डाल सकते हैं। नारियल का दूध करी को क्रीमी बनाता है और इसका स्वाद भी बढ़ाता है। काजू का पेस्ट बनाने के लिए, 8-10 काजू को पानी में भिगोकर पीस लें और इसे करी में मिलाएं। इससे करी न सिर्फ गाढ़ी होगी, बल्कि इसका स्वाद भी बहुत अच्छा हो जाएगा।
अगर आपके पास उबला हुआ आलू है, तो इसे मैश करके करी में डाल सकते हैं। आलू करी को गाढ़ा करने में मदद करता है और इसमें कोई गांठ भी नहीं बनती। आलू का स्वाद चिकन करी के साथ बहुत अच्छा लगता है, इसलिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक उबला हुआ आलू लेकर उसे अच्छी तरह से मैश करें और करी में डालकर मिला दें।
इसे जरूर पढ़ें- Cooking Tips: बिरयानी में ज्यादा हो गया है पानी, तो आजमाएं ये सीक्रेट हैक्स
प्याज करी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने का अच्छा तरीका है। आप 1-2 प्याज को भूनकर पीस लें और इसे करी में मिला दें। भुने हुए प्याज का पेस्ट करी को गाढ़ा करने के साथ-साथ उसका स्वाद भी बढ़ा देगा। अगर आप पहले से प्याज का पेस्ट तैयार रखते हैं, तो यह तरीका बहुत आसान और तेज हो सकता है।
इसके अलावा, अगर आप चिकन और एड कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।