मुंबई को 'सपनों की राजधानी' के रूप में भी जाना जाता है। जो लोग रंगीन जिंदगी जीना चाहते हैं वे मुंबई आते हैं। यहां आने वाले लोग शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने के लिए सुंदर शांत जगहों पर अकेले वक्त बिताना भी पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप मुंबई घूमने आए हैं, तो आपको एक बार घाटकोपर भी घूमने जाना चाहिए। घाटकोपर मुंबई का एक उपनगर है। घाटकोपर दो शब्दों से मिलकर बना है, इसका अर्थ है घाट के किनारे बसे होना। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घाटकोपर की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर मुंबई के हलचल भरे शहर में आप कोई शांत जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। छेदा नगर आरक्षित वन ताज़ा हरा-भरा क्षेत्र है। यह आरक्षित वन एक शांतिपूर्ण विश्राम स्थल की तरह देखा जाता है। यह एक जंगल की तरह है ,जो विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे हैं और तरह के पक्षियों से भरा हुआ है।पक्षी देखने वालों को इस क्षेत्र में आने वाले पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखने में आनंद आएगा।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Hidden Places: कुर्ली में घूम लिया तो फिर आपने महाराष्ट्र में जन्नत का दीदार कर लिया
यह मुंबई में स्थित एक मीठे पानी की झील है। घाटकोपर से इस झील की दूरी मात्र 11 किमी है। इसलिए आप कम समय में यहां पहुंच सकते हैं। जैसे ही आप झील के पास जाएंगे आपको सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा। मुंबई के कंक्रीट जंगल के बीच पानी को देखना आपको सुकून का अहसास करवाएगा। यहां लोग शाम के समय आना पसंद करते हैं। क्योंकि सूर्यास्त का सुंदर नजारा आप देख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Hidden Places: महाराष्ट्र का सांगली किसी विदेशी जगह से कम नहीं, कब पहुंच रहे हैं यहां आप?
अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने निकले हैं, तो वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। घाटकोपर से इस उद्यान की दूरी लगभग 18 किमी है। आप 1 घंटे में यहां आसानी से पहुंच जाएंगे। यहां आप बच्चों के साथ शाम के समय आने का प्लान बनाएं। क्योंकि यह शाम के समय चहल-पहल से भरा होता है। महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
घाटकोपर में स्थित मॉल भी मुंबई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह माने जाते हैं। इन मॉल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें हमेशा सजावट के तौर पर या प्रदर्शन के तौर पर कुछ नया रखा जाता है। अगर आप त्योहारों के समय जाएंगे, तब तो आपको और भी ज्यादा अलग नजारा देखने को मिलेगा। मॉल में आपको स्नो राइड का भी मजा मिलेगा। अगर आज से पहले आपको बर्फ में खेलने का मौका नहीं मिला है, तो यहां जाने का प्लान बना लें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।