Maharashtra Best Places: सितंबर 7 से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होने वाला है। इस खास मौके पर देश के अन्य राज्य के मुकाबले महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
सितंबर साल का एक खुशनुमा महीना भी माना जाता है, क्योंकि कई राज्यों में मौसम एकदम सुहावना रहता है। महाराष्ट्र में भी सितंबर के महीने में चारों तरह गणेश चतुर्थी का माहौल रहता है और कई जगहों पर घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ खूब सारा मस्ती और धमाल कर सकते हैं।
सितंबर के महीने में महाराष्ट्र में स्थित किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले औरंगाबाद ही पहुंचते हैं। यहां कुछ स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर में ही शामिल हैं। इस शहर को महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
सितंबर के महीने में यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। इस शहर में आप बीबी का मकबरा, अजंता की गुफाएं, एलोरा की गुफाएं, दौलताबाद किला और सलीम अली झील जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। औरंगाबाद में गणेश चतुर्थी भी बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: देवलसारी की खूबसूरती आपको कर सकती है चकाचौंध, यहां घूमकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे
मुंबई से लगभग 4-5 घंटे की ड्राइव पर स्थित लवासा महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। कहा जाता है कि यह महाराष्ट्र में एक नए हिल स्टेशन के रूप में उभरकर आया है, जहां कई पर्यटक घूमने का सपना देखते रहते हैं।
लवासा 7 पहाड़ियों में फैला हुआ एक शानदार और अद्भुत पर्यटन स्थल है, जहां आप सितंबर के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। सितंबर में जब कई बार अचानक बारिश होती है, तो इस इस हिल स्टेशन की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। लवासा में आप टेमघर बांध, तिकोना फोर्ट, दासवे व्यूपॉइंट और वरसगांव बांध जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नासिक महाराष्ट्र का एक खूबसूरत और चर्चित शहर है। 7 सितंबर से शुरू होने वाला गणेश चतुर्थी का उत्सव नासिक में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस खास देश के हर कोने से यहां पर्यटक पहुंचते हैं।
नासिक को महाराष्ट्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी माना जाता है, क्योंकि यह शहर रामायण काल से जुड़ा हुआ है। नासिक में आप त्र्यंबकेश्वर मंदिर, सुला वाइनयार्ड, पांडव लेनी गुफाएं, अंजनेरी पर्वत और रामकुंड जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित गणपतिपुले सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय स्थानों से एक है। अरब सागर के तट पर स्थित होने के चलते यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह महाराष्ट्र में गणपतिपुले बीच के रूप में सबसे अधिक फेमस है।
गणपतिपुले में समुद्र तट के किनारे करीब 400 साल से अधिक पुराना एक गणेश मंदिर है, जहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां लाखों भक्त पूजा-पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। गणपतिपुले बीच से आप उफान मारती समुद्र की हसीन लहरों को देख सकते हैं।
महाराष्ट्र में अन्य ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां आप सितंबर के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे- मुंबई, लोनावला, माथेरान, खंडाला, पुणे, रत्नागिरी या महाबलेश्वर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। 7 सितंबर से शुरू होने वाला गणेश चतुर्थी का उत्सव इन शहरों में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।