Tue Feb 17, 2026 | Updated 05:04 AM IST
herzindagi
facts about delhi ghaziabad meerut rapid rail

Delhi Meerut Rapid Rail: जानिए दिल्ली मेरठ रैपिड रेल से जुड़ी 5 अहम बातें

अब मेरठ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले 8 लाख से ज्यादा लोगों को मेरठ रैपिड रेल के जरिए लाभ मिलने वाला है। चलिए जानते हैं मेरठ रैपिड रेल से जुड़ी कुछ खास बातें।   
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 10:32 IST

भारत में पहली रैपिड ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर भारत के गाजियाबाद में स्थित वसुंधरा- सेक्टर 8 में बने नमो भारत को हरी झंडी दिखा दी है। 21 अक्टूबर से ही रैपिड रेल आम लोगों के लिए शुरू कर दी गई है। आज हम आपको दिल्ली मेरठ रैपिड रेल से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने वाले है।

'नमो भारत' की रफ्तार है खास

हमारा देश सालों से रैपिड रेल का इंतजार कर रहा था। अब लोगों का यह इंतजार खत्म हो चुका है। इस ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 160 किमी प्रति घंटा है। पहले चरण में लोग साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी का सफर तय करेगें।

'नमो भारत' क्य़ों है खास

'नमो भारत' को बनाते समय हर एक छोटी चीज का खास ख्याल रखा गया है। इस ट्रेन में आपको ओवरहेड लगेज रैक देखने को मिलेगा ,जो दिल्ली मेट्रो में नहीं है। इसके अलावा इस ट्रेन में आपको वाई-फाई भी मिलने वाला है। इसके साथ ही हर सीट के साथ इस ट्रेन में आपको मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट भी लगाया गया है।

रैपिड रेल का किराया 

What are the features of rapid rail

इस ट्रेन में दो क्लास है स्टैंडर्ड क्लास और प्रीमियम क्लास। स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 से 50 रुपये है और वहीं प्रीमियम क्लास की बात करें तो प्रीमियम क्लास में किराया 40 से 100 रुपये तक है। 6 कोच वाली इस ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन की तरह है।(CC या EC का क्या होता है मतलब)

यह भी पढ़ें- रात को ट्रेन में ट्रैवल करने पर मिलते हैं ये 5 फायदे

5 स्टेशन पर चलेगी रैपिड रेल

पहले खंड में रैपिड रेल साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन को यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण किया गया है। इस ट्रेन में आपको सब कुछ खास मिलने वाला है। 

यह भी पढ़ें- लोकल ट्रेन की लाइव लोकेशन पता करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

महिला कर्मचारी ट्रेन का कमान

इस ट्रेन को चलाने के लिए केवल पुरुष नहीं बल्कि महिला ड्राइवर को भी रखा गया है। इतना ही नहीं पुरुष संचालकों की तुलना में महिला संचालकों की संख्या काफी अधिक रखी गई है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।