herzindagi
image

Meerut Famous Gajak Roll Recipe: मेरठ की गजक को मिला GI Tag, जानें इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Meerut Ki Gajak Kaise Banaye: बात जब मेरठ की करें, तो पहला ख्याल नानखटाई का आता है, लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा यहां की गजक भी देशभर में मशहूर है। इतना ही नहीं बल्कि इसके स्वाद के कारण इसे जीआई टैग तक मिल गया है। नीचे जानें इसे बनाने का तरीका
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 11:10 IST

Til Gajak Recipe: सर्दी के मौसम में मूंगफली, गुड़ और तिल से बनी हुई चीजों को लोग खाना पसंद करते हैं। वहीं बात जब मेरठ की आती है, तो दिमाग में नानखटाई का ख्याल न ऐसा हो ही नहीं सकता है। यहां की नानखटाई की साथ गजक भी खूब फेमस है और यह एक मिठाई नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की परंपरा, मौसम, मेहनत और स्वाद का संगम है। इसने देश-भर में अलग-अलग पहचान दिलाई है। इसके स्वाद और बनावट के कारण इसे जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग दिया गया है। अगर आप भी मेरठ की मशहूर गजक को घर पर बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में जानें इसे बनाने की आसान विधि।

घर पर मेरठ की गजक कैसे बनाएं? (Meerut Famous Gajak Recipe)

homemade Gajak with sesame and jaggery

  • मेरठ की गजक बनाने के लिए पहले तिल को धीमी आंच पर 5-6 मिनट के भूनें।
  • इसके बाद तिल को निकालें और उसमें घी डालकर गर्म करें फिर गुड़ और थोड़ा पानी डालकर पकाएं।
  • चाशनी जब अच्छे से तार में बदल जाए, तो 3 मिनट और चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद इसमें तिल और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • फिर इन्हें चलाते हुए अच्छी तरह से आपस में मिलाएं।
  • इसके बाद समतल थाली पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें।
  • अब तैयार मिश्रण को इस पर निकालें और थोड़ा ठंडा होने पर भारी चीज या बेलन से हल्का-हल्का कूटें।
  • बता दें कि मेरठ की गजक की खासियत उसकी कुटाई में है।
  • इसके बाद हल्का गर्म होने पर गजक को चाकू की मदद से अपने मनपसंद तरीके से चौकोर या लंबे टुकड़े में काट लें।

how to make Meerut Gajak at home

मेरठ की गजक बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप मेरठ की गजक को एकदम परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो उसकी कुटाई का खास ध्यान दें।
  • हमेशा ताजे और साफ रंग वाले गुड़ का इस्तेमाल करें।
  • गुड़ की चाशनी तैयार करते वक्त उसे बहुत ज्यादा न पकाएं और न जलाएं।

इसे भी पढ़ें- Gud Chikki Recipe: बाजार की चिक्की छोड़ें, इस बार घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्वादिष्ट गुड़ पट्टी; देखें आसान रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

मेरठ की गजक रेसिपी Recipe Card

मेरठ की गजक बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • सफेद तिल-2 कप
  • गुड़-1.5 कप
  • देसी घी-2 बड़े चम्मच
  • पानी-1/4 कप
  • इलायची पाउडर-1 छोटा चम्मच (खुशबू के लिए)
  • काजू
  • बादाम-बारीक कटे हुए

Step

  1. Step 1:

    मेरठ की गजक बनाने के लिए पहले तिल को धीमी आंच पर 5-6 मिनट के भूनें।

  2. Step 2:

    इसके बाद तिल को निकालें और उसमें घी डालकर गर्म करें फिर गुड़ और थोड़ा पानी डालकर पकाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें तिल और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।

  4. Step 4:

    इसके बाद समतल थाली पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें।

  5. Step 5:

    अब तैयार मिश्रण को इस पर निकालें और थोड़ा ठंडा होने पर भारी चीज या बेलन से हल्का-हल्का कूटें।

  6. Step 6:

    इसके बाद हल्का गर्म होने पर गजक को चाकू की मदद से अपने मनपसंद तरीके में काट लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।