नोएडा में रहने वाले लोग अक्सर मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली में जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि नोएडा में भी भगवान के कई फेमस मंदिर है। इस आर्टिकल के जरिए आप नोएडा के फेमस मंदिरों के बारे में जान पाएंगे।
साईं बाबा का यह मंदिर नोएडा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। इसलिए यह मंदिर काफी खूबसूरत लगता है। इस मंदिर की देखरेख साईं बाबा मंदिर समिति के द्वारा की जाती है। यह मंदिर सड़क के बिल्कुल किनारे ही स्थित है, इसलिए यहां से गुजरने वाले लोगों को मूर्ति साफ दिखाई देती है। अगर आप भी नोएडा में रहते हैं, तो आपको बाबा के दर्शन के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मुंबई के इन मंदिरों में करे बप्पा के दर्शन, Ganesh Chaturthi पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह
स्वामी अयप्पा की पूजा केरल तक न सीमित रहकर देश के बाकी हिस्सों तक फैल गई है। उन्हें शहर का दैवीय रक्षक माना जाता है। मंदिर को ज्ञान के निवास और सुरक्षात्मक प्रेम के प्रतीक देवता के रूप में भी जाना जाता है।मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों और उत्सवों का केंद्र है। माना जाता है कि जो बच्चे इस मंदिर में अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू करते हैं वे तेजी से होशियार और विद्वान बनते जाते हैं। इसी के चलते लोग अपने बच्चों को यहां दर्शन के लिए जरूर लेकर जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: उज्जैन में महाकाल के अलावा भगवान गणेश का यह मंदिर भी है बेहद खास
नोएडा के सबसे बड़े मंदिरों में से श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर में आपको एक बार दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। मंदिर की स्थापना 2000 में स्वामी कल्याण देव जी महाराज की प्रेरणा से हुई थी। यहां मंदिर में आपको भगवान् की सुन्दर प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।