रामनवमी पर हर कोई अयोध्या श्री राम के दर्शन के लिए जा रहा है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप अयोध्या दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली-एनसीआर में स्थित श्री राम के फेमस मंदिर के बारे में जानकारी देंगे। अगर आपको ऑफिस से रामनवमी पर छुट्टी नहीं मिली है, तो आप शाम को इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
यह दिल्ली का सबसे सुंदर राम मंदिर है। यहां आप सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आ सकते हैं। इसके बाद मंदिर में भक्तों को शाम 5:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक दर्शन करने का मौका मिलता है। दिल्ली में फेमस राम मंदिर के नाम से इस मंदिर को जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Amritsar Famous Temple: श्री राम से जुड़ा है पंजाब के इस मंदिर का कनेक्शन, रामनवमी पर बनाएं घूमने का प्लान
View this post on Instagram
राम नवमी पर आप मयूर विहार भी श्री राम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से आप मात्र 10 मिनट में यहां पहुंच जाएंगे।
दिल्ली के विवेक विहार में स्थित राम मंदिर एक बड़ा और सुंदर मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला हर किसी को ठहरने के लिए मजबूर करती है। रामनवमी पर इस मंदिर के दर्शन करने का खास महत्व है। दरअसल, सन् 1979 में रामनवमी के दिन ही इस मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ था।
इसे भी पढ़ें- रामनवमी पर अयोध्या के अलावा इन जगहों पर करें श्रीराम के दर्शन, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
रामनवमी पर आप द्वारका सेक्टर-7 में स्थित श्रीराम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां मंदिर की दीवार और दरवाजा आपको आकर्षित करेगा। मंदिर सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खुल जाता है। आप द्वारका द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं। यह हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।
इस राम मंदिर का शिखर करीब 100 फीट ऊंचा है। सफेद रंग की दीवारें इस मंदिर को और भी ज्यादा आकर्षित बनाती हैं। इस मंदिर का निर्माण साल 2021 में किया गया था।
सिया राम को समर्पित, यह मंदिर दूर से ही आपको नजर आ जाएगा। तीन-गुंबद वाली संरचना वाला यह मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलता है। शाम के समय आप 4 बजे से रात के 9 बजे तक यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं।
अगर आप नोएडा में कहीं श्री राम के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो नोएडा 16A में स्थित राम मंदिर में जा सकते हैं। इस मंदिर में आपको सभी देवताओं की मूर्ति देखने को मिलेंगी। मंदिर के परिसर में एक छोटा पार्क भी है, जहां आप दर्शन के बाद समय बिता सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।