श्री राम का पर्व रामनवमी इस साल 17 अप्रैल को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास पर्व पर लोग भगवान के दर्शन के लिए किसी ऐतिहासिक मंदिर में जाने का प्लान बना रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां जाने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
माना जाता है कि रामनवमी पर इस मंदिर में दर्शन करने वाले लोगो की सभी इच्छाएं भगवान पूरी कर देते हैं। हर साल साल रामनवमी का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। मंदिर के पास आपको विशाल मेला भी देखने को मिलेगा।
कोदंडा रामास्वामी मंदिर, कर्नाटक
तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह खूबसूरत मंदिर भगवान राम को समर्पित है। यह मंदिर क्षेत्र का सबसे बड़ा राम मंदिर है। इस मंदिर को होयसल मूर्तिकला शैली में बनाया गया है। इस शैली का विकास कर्नाटक के दक्षिण क्षेत्र में हुआ था।
यह देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां माता सीता भगवान के दाहिनी ओर हैं। माना जाता है कि श्री राम ने इसी जगह पर माता सीता को अपने दाहिनी ओर और लक्ष्मण को अपनी बायीं ओर बिठाकर भगवान परशुराम की इच्छा पूरी की थी।
इस मंदिर में हर साल लोग भगवान राम और सीता माता के विवाह के पहले से पहले का जश्न मनाते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी ईस्वी में किया गया था। इसी मंदिर में श्री राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ इस परशुराम को दर्शन दिए थे। यह कर्नाटक का फेमस राम मंदिर है।
इसे भी पढ़ें- Amritsar Famous Temple: श्री राम से जुड़ा है पंजाब के इस मंदिर का कनेक्शन, रामनवमी पर बनाएं घूमने का प्लान
मंदिर से जुड़ी जानकारी
View this post on Instagram
- यहां आपको लक्ष्मण जी का अलग से मंदिर देखने को मिलेगा।
- मंदिर सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
- मंदिर में आप शॉर्ट, स्कर्ट या जींस जैसे कपड़े नहीं पहन सकते।
- पान, गुटका, सिगरेट जैसी चीजें राम मंदिर में ले जाना वर्जित है।
कहां स्थित है कोदंडा रामास्वामी मंदिर?
- यह मंदिर चिकमंगलूर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप केम्मनगुंडी से आ रहे हैं, तो आपको 66 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
- निकटतम रेलवे स्टेशन- भाकरपेट रेलवे स्टेशन से 8.2 किमी की दूरी पर मंदिर स्थित है।
- कडप्पा रेलवे स्टेशन से दूरी 25.9 किमी है।
- तिरुपति से मंदिर की दूरी 117 किमी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit-kadapasmartcity_insta, andhraadda_insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों