herzindagi
famous mata temple in haryana panipat

पानीपत में स्थित है माता का सबसे खास मंदिर, यहां हर दिन लगता है मेला

अगर आप चैत्र नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए हरियाणा में किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 14:52 IST

9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहे है। इसके लिए अभी से लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। माता के इस 9 दिनों के पर्व में लोग जगह-जगह दर्शन का प्लान बनाते हैं। अगर आप हरियाणा में कहीं माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो पानीपत जा सकते हैं।

यहां एक ऐसा मंदिर है, जहां हर दिन लोगों की भीड़ देखी जाती है। मंदिर के सामने मेले की तरह दुकानें सजी रहती हैं। यहां आप किसी भी दिन पहुंच जाएं, आपको ऐसा अहसास होगा कि यहां हर दिन नवरात्रि मनाई जा रही है। अगर आप चैत्र नवरात्रि में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो परिवार के साथ इस मंदिर में जाने का प्लान बनाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे। 

देवी मंदिर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ⚠️̶P̶a̶N̶i̶p̶A̶t̶_̶A̶a̶l̶a⚠️ (@official__panipat___wala)

पानीपत में स्थित देवी मंदिर, शहर का सबसे बड़ा और सबसे खास मंदिर है। यहां माता के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह मंदिर एक तालाब के किनारे स्थित है, लेकिन अब तालाब में पानी नहीं है। हर साल यहां नवरात्रि के दौरान रामलीला का आयोजन होता है। (ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां जाने से दूर हो जाती है हकलेपन की बीमारी)

मंदिर के बीच में  एक यज्ञशाला भी है। मंदिर में आपको सभी देवी-देवताओं की मूर्ति देखने को मिल जाएगी। इस मंदिर का इतिहास लगभग 250 वर्ष पुराना माना जाता। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। हालांकि, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि में बनाएं माता के दर्शन का प्लान, दिल्ली-वाराणसी से हो रही है कटरा टूर पैकेज की शुरुआत

 

मंदिर का इतिहास 

devi mandir

इस मंदिर के बारे में एक कहानी प्रचलित है। माना जाता है कि देवी की मूर्ति एक खाली वीरान जगह पर मिली थी। जब मंदिर का निर्माण किया जा रहा था, तो रात में देवी की मूर्ति को एक स्थान पर संभाल कर रखा गया था। लेकिन सुबह मूर्ति गायब हो गई, मूर्ति फिर से उसी स्थान पर मिली जहां से उसे उठाया गया था। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि मंदिर उसी स्थान पर बनाया जाएगा जहां देवी की मूर्ति मिली है।

इसे भी पढ़ें- ये हैं देवी के प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

कैसे पहुंचे देवी मंदिर

यह मंदिर पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में तालाब के किनारे पर है। आप यहां पानीपत रेलवे स्टेशन से मात्र 25  से 30 मिनट में पहुंच सकते हैं।

अगर आप पानीपत बस स्टेशन से यहां आते हैं, तो आपको मात्र 20 मिनट लगेंगे। देवी मंदिर तक जाने के लिए आपको कई ऑटो मिल जाएंगे। मात्र 50 रुपये में यह आपको देवी मंदिर तक पहुंचा देंगे। 

 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।