herzindagi
famous ganesh temples in delhi

दिल्ली के इन मंदिरों में गणपति के दर्शन मात्र से हो जाती हैं भक्तों की मुदारे पूरी

Most Famous Ganesh Temples In Delhi: अगर आप भी कष्टों से निवारण चाहते हैं तो दिल्ली के इन प्रसिद्ध मंदिरों में गणपति के दर्शन के लिए पहुंचें।
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 10:45 IST

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश के हर कोने में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह पवित्र उत्सव देश भर में 10 दिन तक मनाया जाता है और 11वें दिन गणपति मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

इस पावन पर्व को मुंबई और पुणे के अलावा दिल्ली में भी खूब धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिल्ली के लोग भी अपने घरों में गणपति को स्थापित करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इस उत्सव के दौरान लोग भी बड़ी संख्या में भगवान गणेश के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं।

ऐसे में अगर आप भी अपने कष्टों से निवारण चाहते हैं तो दिल्ली के इन मंदिरों में बप्पा के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि गणपति के दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं।

श्री गणेश मंदिर (राजीव चौक)

Shri Ganesh Mandir Connaught place

भगवान गणेश जी के दर्शन के लिए अगर सबसे अधिक भीड़ किसी मंदिर में उमड़ती है तो उस मंदिर का नाम है श्री गणेश मंदिर। यह प्राचीन और फेमस मंदिर राजीव चौक यानी (कनॉट प्लेस) के पास स्थित है।

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां सिर्फ दिल्ली के लोग ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं क्योंकि, यह मान्यता है कि यहां गणपति के दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस मंदिर के प्रांगण में एक नवग्रह मंदिर भी है।

इसे भी पढ़ें:प्रयागराज के इस मंदिर में लेटे हुए हैं हनुमान जी, जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

श्री विनायक मंदिर (सरोजिनी नगर)

famous Sree Vinayaka Mandir sarojani

सरोजिनी नगर मार्केट में शॉपिंग के लिए आप एक बार नहीं बल्कि कई बार गए होंगे लेकिन, आपको बता दें कि सरोजिनी नगर इलाके में श्री विनायक मंदिर है जहां गणेश उत्सव पर हर दिन भक्तों भी भीड़ रहती है।

इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई भक्त वैदिक वैदिक यज्ञ, शास्त्र पाठ आदि तरीके से पूजा-पाठ करता है तो उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसे में आप भी यहां दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।(दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर)

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार

Shri Subha Siddhi Vinayaka Mandir

मयूर विहार फेज 1 के पास स्थित श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी दर्शन मात्र में भक्तों को हर मनोकामना पूरी हो जाती है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर यहां हर दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि जो भी भक्त गणेश चतुर्थी के पावन दिनों में पूरे 10 दिनों तक पूजा-पाठ करते हैं तो उसकी मनोकामना भगवान पूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र की इन जगहों पर गणेशोत्सव पर दिखती है खास रौनक, आप भी पहुंचें

श्री गणेश मंदिर, अजमेरी गेट

Shri Ganesh Mandir Ajmeri gate

अजमेरी गेट पर स्थित श्री गणेश मंदिर एक प्राचीन और फेमस मंदिर है। यहां भी गणेश चतुर्थी पर भक्तों भी भीड़ रहती हैं। इस प्राचीन मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां कोई भी दर्शन के लिए आता है तो वो खाली हाथ लौटकर नहीं जाता है। आपको बता दें कि इस मंदिर की कलाकृति दर्शनीय है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: (@pbs.twimg,content)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।