herzindagi
home decoration tips

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर जाने कैसे सजाएं अपना घर

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;">Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 31 अगस्त को मनाया जाएंगा। गणेश चतुर्थी पर जाने कैसे आसान तरीके से अपने घर को सजा सकते हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-08-24, 18:59 IST

गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े घूम- धान से मनाया जाता है। गणेश महोत्सव 10 दिनों तक चलता है और लोग अपनी सुविधा के अनुसार 3 दिन या 10 दिन के लिए गणपति को लेकर आते हैं, और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं। वही इस त्योहार का शुरुआत होते ही लोग घर की सजावट का भी खास ख्याल रखते है। चलिए जानते है कैसे आप अपने घर को गणेश चतुर्थी पर बिना किसी खर्च के आसानी से सजा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi decoration

ईको फ्रेंडली सजावट

गणपति पर फूलों का सजावटसबसे अच्छा और सबसे पसंदीदा सजावट है। अधिकतर लोग गणपति के त्योहार पर अपने घर को फूलों से सजाते हैं। इसके अलावा आप कागज की मदद से भी गणपति पर अपने घर को सजा सकते है। बता दे की कागज की मदद से आप फूल बना सकते हैं, और उससे अपने घर को सजा सकते है।

रंगीन पेपर से करें सजावट

रंगीन पेपर से आप गणपति पर काफी अच्छा सजावट कर सकते है। रंगीन पेपर की मदद से आप फूल, तितलियों और छतरियों जैसे कुछ डिजाइन बना सकते हैं। जो आपके घर सजाने में काफी ज्यादा काम आएंगा। दीवार के हैंगिंग और माला घर सजाने में काम आते है। रंगीन पेपर की मदद से आप इसे आसानी से बना सकते है।

गुब्बारों से करें गणपति सजावट

गणपति पर घर को सजाने के लिए आप गुब्बारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन गुब्बारों की मदद से आप अपने पूरे घर को एक अलग लुक दे सकते हैं।

Ganesh Chaturthi  decoration

सिंपल डेकोरेशन

अगर आप अपने घर को सिंपल डेकोरेशन के साथ गणपति पर सजाना चाहते है, तो आप अपने घर में कैंडल लगा सकते हैं। साथ ही आप फूलों की मदद से थोड़ी सी सजावट करें, जिससे आपका घर सिंपल डेकोरेशन के बाद भी काफी खूबसूरत लगेगा।

गेंदे के फूलों से सजावट

गेंदे के फूलों सबसे सस्ता होता है। यह आसानी से बाजार में मिल जाता है। इसकी मदद से आप अपने घर को सजा सकते है। आप गेंदे के फूलों का उपयोग मोदक के रूप में कर सकते हैं, जो गणपति बप्पा का पसंदीदा भोजन है और गणपति बप्पा को बीच मे रख सकते है।

अगर आपको हमारा यहआइडिया पसंद आया होगा तो आप भी अपने घर को गणेश चतुर्थी पर इस प्रकार सजा सकते है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।