भारत की संस्कृति दुनिया में सबसे अलग है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश में आपको अलग-अलग तरह के कल्चर देखने को मिलते हैं और यहां मिलने वाले खान-पान में भी काफी विविधिता है। बिहार एक ऐसा ही राज्य है जहां ऐसे कई रेसिपीज मिलते हैं जिसे देखकर अमूमन सभी के मुंह में पानी आ जाता है। बिहार में आपको मीठे से लेकर तीखे भोजन खाने वाले आसानी से मिल जायेंगे। आज इस लेख में मैं आपको बिहार की कुछ प्रमुख डिशेज के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे सबसे अधिक पसंद किया जाता है-
बिहार में इसे मटन अहुना भी बोला जाता है। इसे मिट्टी की हांड़ी में तैयार किया जाता है। ये मटन अन्य मटन की तुलना में बेहद ही टेस्टी होता है। इस मटन को बिहार में सबसे अधिक चंपारण जिले से पंसद किया जाता है। चंपारण वहीं जगह है जहां से महात्मा गांधी के नेतृत्व में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ हुआ था। इसे बनाने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगता है। इसे बनाने में घरेलू मसाले का इस्तेमाल होता है।
इसे भी पढ़ें: ये 4 टेस्टी महाराष्ट्रीयन दाल और आमटी रेसिपी आप जरूर ट्राई करें
बिहार का बिहार शरीफ शहर खाजा के लिए पूरे बिहार में प्रसिद्ध है। इसे मैदा या फिर आटा से तैयार किया जाता है। खाजा मिठाई एक पारंपरिक मिठाई भी है। खास कर बिहार के शादियों में इसे देखने को मिलेगा। (करेले के कड़वेपन को दूर करें इन आठ ट्रिक्स से)
शायद आपको नहीं मालूम होगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार का दरभंगा जिला मखना के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। इस डिश को खास कर बिहार के उत्तरी क्षेत्र में बेहद ही पसंद किया जाता है। इसे किसी पर्व और विशेष दिनों में भी परोसा जाता है। (रामदाने की स्वादिष्ट खीर)
मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी बालूशाही मिठाई के लिए पूरे बिहार में फेमस जगह है। इस मिठाई को खाने के लिए मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में दूर-दूर से लोग आते हैं। अगर आप भी मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जा रहे हैं तो इसे टेस्ट करना कतई ना भूलें। (भारत में इन रेस्टोरेंट में मिलता है बेहतरीन वेगन फूड)
इसे भी पढ़ें: भारत में मिलती है कई बेहतरीन तीखी मिर्च, खाकर उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार के खाने का जिक्र हो और लिट्टी चोखा का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। बिहार में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला अगर कोई भोजन है तो वो लिट्टी चोखा है। बैगन के चोखा के साथ इसे हर बिहारी और बिहार में आए सैलानी खूब पसंद करते हैं। वैसे इसे दिल्ली से लेकर मुंबई तक के लोग भी खासा पसंद करते हैं। (बिना ओवन के कढ़ाई में बनाएं बाज़ार जैसा पिज्जा)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:@patnabeats.com,www.plattershare.com,zaykarecipes.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।