पिछले कुछ समय से पूरे विश्व में वेगन फूड के प्रति लोगों का झुकाव काफी बढ़ा है। दरअसल, इन दिनों animal cruelty को लेकर लोग काफी सजग हो गए है और यही कारण है कि वेगन फूड काफी पॉपुलर हुआ है। यहां तक कि जो लोग वेजिटेरियन हैं, वह भी पूरी तरह से वेगन बन रहे हैं। आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स वेगन डाइट को फॉलो करने लगते हैं। हो सकता है कि आप भी वेगन बनने के बारे में सोच रही हों। लेकिन वेगन फूड के साथ एक समस्या यह होती है कि महिलाएं इसमें बेहद कम फूड ऑप्शन ही एक्सप्लोर कर पाती हैं, जिसके कारण उनकी क्रेविंग शांत नहीं हो पातीं।
कई बार तो महिलाएं बेहद कम वक्त में ही अपनी पुरानी डाइट पर वापिस लौट आती है। हो सकता है कि आपके साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति पैदा हो रही हो, लेकिन ऐसे में आपको फूड के नए ऑप्शन व फ्लेवर तलाश करने की जरूरत है। इसके लिए आप भारत के कुछ बेहतरीन रेस्टोरेंट में जा सकती हैं। यह रेस्टोरेंट बेहद ही डिलिशियस वेगन फूड सर्व करते हैं। इन रेस्टोरेंट में एक बार विजिट करने के बाद आपको भी यकीनन वेगन फूड बोरिंग नहीं लगेगा-
रोज कैफे, दिल्ली
अगर आप देश के कैपिटल यानी दिल्ली शहर में रहती हैं और यहां पर एक बेहतरीन वेगन रेस्टोरेंट की तलाश में हैं तो आप रोज कैफे जा सकती हैं। दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित यह कैफे आपको वेगन और वेजिटेरियन दोनों ही ऑप्शन देता है। यहां के मेन्यू में आपको सूप से लेकर पिज्जा, पास्ता (गार्लिक चिकन पास्ता रेसिपी) और सैंडविच आदि काफी कुछ मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ
ग्रीन्र कैफे, गुरुग्राम
गुरूग्राम के सेक्टर 15 में स्थित ग्रीन्र कैफे सलाद के साथ सबसे अच्छी पिटा ब्रेड परोसता है। इसके अलावा यहां पर आपको जूस के साथ-साथ बेहतरीन falafel को भी टेस्ट करने का मौका मिलेगा। ऑस्टिन स्मोक्ड जैकफ्रूट, मनाली सुपर हेमप्रोट पिज्जा और पेस्टो वेजिटेबल स्पेगेटी यहां की सिग्नेचर डिशेज हैं।
अगर आप यहां पर जा रही हैं तो दो लोगों के फूड के लिए आपको लगभग 1000 रूपए खर्च करने पड़ सकते हैं। कोविड 19 के संक्रमण के बीच भी यह कैफे इन दिनों सप्ताह के सात दिन खुल रहा है, तो ऐसे में अगर आप इन दिनों गुरूग्राम में हैं तो इस रेस्त्रां में विजिट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-इस वीकेंड दिल्ली के आस-पास रोमांटिक जगहों की तलाश में है, तो यहां जरुर जाए
कैरट्स, बैंगलोर
बैंगलोर में स्थित कैरट्स रेस्त्रां भारत का पहला वेगन रेस्टोरेंट है और इसलिए यहां पर आपको वेगन फूड व डिशेज की एक बड़ी रेंज टेस्ट करने को मिलेगी। यह जगह अपने ताजा बेक्ड कैरट केक के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आपको यहां पर स्टार्टर, रैप्स और पिज्जा आदि काफी कुछ खाने को मिलेगा। इसलिए अगर आप सोचती हैं कि वेगन फूड में ऑप्शन लिमिटेड होते हैं तो आपको एक बार इस रेस्टोरेंट में जाना चाहिए। इन दिनों रेस्टोरेंट में सीटिंग की सुविधा नहीं है, हालांकि आप ऑनलाइन आर्डर करके होम डिलीवरी करवा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों