दाल और आमटी महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का जरूरी हिस्सा हैं। दाल को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और आमटी एक महाराष्ट्रीयन स्टाइल दाल है। आमटी का शाब्दिक अर्थ तेज दाल है लेकिन यह मीठे और मसालेदार स्वाद का मिश्रण होता है। यह आमतौर पर एक वेजिटेरियन प्रिपरेशन है जो पानी बेस है और इसमें दाल नायक सामग्री होती है। आमटी आमतौर पर मसाले और तेल से भरपूर होता है, लेकिन इसे एक्स्ट्रा टेस्ट देने के लिए अक्सर इसमें इमली या नारियल को मिलाया जाता है। आमटी और दाल को अक्सर एक-दूसरे की जगह खाया जा सकता है, लेकिन दाल-भात-आमटी का कॉम्बिनेशन सभी को बहुत पसंद आता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ महाराष्ट्रीयन दाल और आमटी की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो आपको बेहद पसंद आएगी।
शीपी आमटी एक पारंपरिक मसालेदार डिश है जो अलग-अलग दालों जैसे अरहर दाल, मसूर दाल, मूंग दाल और सब्जियों के कॉम्बिनेशन के साथ बनाई जाती है। अगर आपके पास घर पर कोई सब्जी नहीं है तो घर में उपलब्ध हर तरह की दाल से इसे बना सकती हैं। इसे स्टीम हॉट राइस या भाकरी (महाराष्ट्रियन मल्टी ग्रेन फ्लैटब्रेड) के साथ खाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं साबूदाना थालीपीठ, जानें इसकी रेसिपी
इस महाराष्ट्रीयन डिश का सामान्य घटक ड्रमस्टिक्स है। यह करी थोड़ी तीखी होती है और इसे रोटियों के साथ खाया जाता है। इस करी की सबसे मजेदार बात यह है कि इसके अंत में ड्रमस्टिक्स को मजे से खाया जा सकता है।
वरण एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश है जो विभिन्न प्रकार की दालों से बनती है। वरण को पकी हुई तुअर दाल में मेथी के पत्तों और स्वादिष्ट मसाले पाउडर और पेस्ट को सुगंधित तड़का देकर बनाया जाता है। इसकी सुगंध और स्वाद आपको मां के खाना पकाने की याद दिलाती है। वरण बनाने में सबसे आसान दालों में से एक है। इस दाल को बिना तड़का लगाए ही खाया जाता है। यह न केवल टेस्टी होती है बल्कि बहुत हेल्दी भी है। एक्स्ट्रा स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा सा अचार भी डाल सकती हैं।
टोमेटो सार एक टैंगी सूपी करी है जिसे टमाटर, नारियल और मसालों जैसे हींग और हल्दी पाउडर से तैयार किया जाता है। उबले हुए चावल के साथ टोमेटो सार खाना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आप इसे सूप के रूप में भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस डिश नारली भात, जानें रेसिपी
आप भी एक बार इन महाराष्ट्रीयन दाल और आमटी को जरूर ट्राई करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।