महाशिवरात्रि व्रत के मौके पर फलहार के लिए घर पर बनाए 'मूंगफली कढ़ी'

महाशिवरात्रि व्रत पर फलहार के लिए बनाए टेस्टी और स्वादिष्ट मूंगफली कढ़ी। 

peanut mungfali kadhi at home easy recipe Main

महाशिवरात्रि का व्रत भारतीय महिलाएं काफी श्रद्धा से रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूजा-पाठ बड़े ही ध्यान से करती हैं। पूजा-पाठ के साथ महिलाएं व्रत में अपने फलहार को लेकर भी बड़ी सजग रहती हैं। शिवरात्रि व्रत के दौरान अक्सर महिलाएं नए-नए फलहारी डिश भी ट्राई करती रहती हैं। महाशिवरात्रि व्रत को ध्यान में रखते हुए, हम आपको बताते हैं मूंगफली की कढ़ी की रेसेपी, जो आपके व्रत के लिए परफेक्ट डिश है। तो चलिए जानते हैं 'मूंगफली कढ़ी' बनाने की विधि को-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

मूंगफली कढ़ी रेसेपी Recipe Card

टेस्टी और स्वादिष्ट है ये मूंगफली कढ़ी
Her ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 300
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • दही- 1 कप
  • राजगीर आटा- 2 चम्मच
  • मूंगफली पाउडर -50 ग्राम
  • घी- 1 चम्मच
  • अदरक- 1/2 पेस्ट
  • हरी मिर्च- 1/2 पेस्ट
  • सेंधा नमक- स्वादअनुसार
  • चीनी- 1/2- चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • धनिया- बारीक कटा हुआ

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले आप बर्तन में राजगीर आटा और दही में पानी मिलकर अच्छे से मिक्स कर ले।

  • Step 2 :

    अब दूसरे बर्तन में घी और जीरा डालकर गैस पर गरम करिए।

  • Step 3 :

    इसके बाद, उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भुनें।

  • Step 4 :

    अब आप इसमें मूंगफली पाउडर को डाले और उसे लगभग 60 सेकंड तक भुनें।

  • Step 5 :

    इसके बाद मिक्स किए हुए राजगीर आटा और दही को बर्तन में डाले और साथ में सेंधा नमक और चीनी डालकर 5 से 6 मिनट तक पकाने दे।

  • Step 6 :

    आपका मूंगफली कढ़ी बन के तैयार है।