herzindagi
maharashtrian narali bhat recipe

घर पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस डिश नारली भात, जानें रेसिपी

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता सिर्फ पहनावे से नहीं बल्कि वहां मिलने वाले लजीज पकवान भी हैं। इसी विरासत का एक हिस्सा है नारली भात। आइये जानें इसकी रेसिपी । <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2020-08-04, 11:01 IST

महाराष्ट्र और मुंबई, जहां हर साल लगभग लाखों लोग अपनी आंखों में दुनिया को जीतने का सपना लेकर आते हैं। मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र का अपना एक आकर्षण है। मुंबई में रहने वाले महाराष्ट्र की संस्कृति और यहां पर मिलने वाले फेमस फूड्स से परिचित ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र में एक से एक बेहतरीन स्ट्रीट फूड्स और पारंपरिक भोजन मिलते हैं जिसे खासा पसंद किया जाता है। यहां पर आपको गुजराती, दक्षिण भारत, मध्य भारत, नार्थईस्ट जैसे कई प्रांतों का भोजन आसानी से मिल जाएगा। लेकिन, आज आपके लिए कहीं और की नहीं बल्कि महाराष्ट्र की एक फेमस रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी का नाम है 'नारली भात'। इस रेसिपी को महाराष्ट्र के लोग बेहद चाव खाते हैं और इसे लगभग हर पारंपरिक उत्सव और त्योहार में बनाते हैं। इसे स्वीट कोकोनेट भात भी कहा जाता है। गुड़, काजू, किशमिश, केसर और नारियल इसे और भी लजीज बनाते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में-  

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

नारली भात Recipe Card

कुछ बेहरतीन डिश बनाना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें महाराष्ट्र की फेमस डिश, नारली भात।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • बासमती चावल-200 ग्राम
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • घी-2 चम्मच
  • बादाम-5 से 6
  • काजू-8
  • नारियल-1/2 कप (कद्दूकस किए हुए) किशमिश- 2 चम्मच
  • गुड़-100 ग्राम
  • दालचीनी-1 टुकड़ा
  • लौंग-3
  • केसर-1 से 2
  • नमक-स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप बासमती चावल को पानी में भिगोकर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।

  2. Step 2:

    अब एक कढ़ाई में घी गरम करके पानी से चावल को निकालकर इसमें डालिए और 2 से 3 मिनट तक पका लीजिए।

  3. Step 3:

    3 मिनट बाद इसमें 1 कप पानी और केसर डालकर चावल को नरम होने तक पका के गैस को बंद कर दीजिए।

  4. Step 4:

    इसके बाद एक पैन में हल्का घी डालिए, इसी में काजू और किशमिश को भी डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लीजिए।

  5. Step 5:

    अब आप इसमें गुड़ और नारियल भी डालें और 2 मिनट तक पका लीजिए।

  6. Step 6:

    इसके बाद आप इसमें पकाए हुए चावल को डालिए और अच्छे से मिक्स कर के 4 से 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिए।

  7. Step 7:

    5 मिनट बाद इसमें इलाइची पाउडर डालें और गैस को बंद कर दीजिए।

  8. Step 8:

    तैयार है महाराष्ट्र की फेमस डिश नारली भात।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।