herzindagi
facts about Aram Bagh in hindi

आगरा में स्थित आराम बाग के बारे में कितना जानते हैं आप?

आगरा में मौजूद मुगल साम्राज्य के सबसे प्राचीन आराम बाग को अब राम बाग के नाम से भी जाना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2021-12-12, 12:00 IST

प्राचीन काल से लेकर अब तक भारत में मुगलों द्वारा बनवाए गए मकबरे, भवन और किले आज भी मौजूद हैं, जो बेहद खास और खूबसूरत हैं। आगरा में भी ताजमहल के अलावा मुगल साम्राज्य द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे, स्मारकें, महल मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। लेकिन आज हम आपको भारत का पहला फारसी उद्यान और सबसे प्राचीन मुगलकालीन स्मारक आराम बाग यानि राम बाग के बारे में बताने जा रहे हैं। आराम बागदेखने में ना सिर्फ है बल्कि खूबसूरती ऐसी कि इसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। तो चलिए जानते हैं आगरा में मौजूद आराम बाग से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में...

क्या है इतिहास

aram bagh history

आज के दौर में आरामबाग को रामबागके नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इसका एक और नाम बाग-ए-गुल अफसान भी है। ये मुगल साम्राज्य की सबसे प्राचीन स्मारकों में से एक है क्योंकि इसे बाबर ने अपने शासन काल में बनवाया था। आगरा में मुगल बादशाह बाबर ने इसका निर्माण 1528 में कराया था। ये एक तरह का बॉटनिकल गार्डन है।

कहा जाता है कि इस बाग का नाम आराम बाग इसलिए है क्योंकि बादशाह यहां आराम करने के लिए जाता था। तब से लेकर अब तक ये खूबसूरत बाग पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल बना हुआ है। बता दें कि आगरा और ताजमहल आने वाले लोग यहां भी आते हैं और घूमने का लुत्फ उठाते हैं।

आराम बाग किसने बनवाया?

आराम बाग भारत का पहला फारसी उद्यान है और इसे मुगल वंश के संस्थापक बाबर ने 1558 में बनवाया था। (बाबर की बहन और मुगल साम्राज्य की सबसे शक्तिशाली महिला थीं खानजादा बेगम) मकबरे को काबुल में स्थानांतरित करने से पहले आराम बाग को बाबर का मकबरा भी कहा जाता था। साथ ही, बाबर ने इस बगीचे को आराम करने के लिए चुना था और वह बगीचे में पौधों और पेड़ों में फूलों की सुगंध का आनंद लेते हुए संगीत सुनना पसंद करता था।

संरचना कैसी है?

aram bagh and ram bagh

इस बाग की संरचना काफी खूबसूरत और आकर्षित है। क्योंकि आराम स्मारक की दीवारों को कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है। इस स्मारक में आपको काफी कुछ देखने और समझने का मौका मिलेगा। आप स्मारक के आसपास कई तरह बाग, फूल और गार्डन भी है, जिसे आप देख सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो इस बाग को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-आगरा ही नहीं, उसके आसपास भी है देखने के लिए बहुत कुछ

क्या है खास?

आराम बाग एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक है। यह स्मारक व्यापक रूप से अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जानी जाती है। आराम बाग को घूमने के अलावा, आप आगरा की संस्कृति और फेमस व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शहर विश्वभर में अपनी हस्तशिल्प कलाओं और खूबसूरत पर्यटन स्थलों लिए भी जाना जाता है।

कहां स्थित है?

आराम बाग चीनी का रोजा के करीब और आगरा में यमुना नदी के पूर्वी तट पर एतमाद-उद-दौला मकबरे से सिर्फ 1 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

कैसे जाएं?

facts about ram bagh

टैक्सी: आगरा का यह स्थान सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और आराम बाग टैक्सियों द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

बस: आगरा में बस सेवाएं आगरा नगर निगम द्वारा प्रदान की जाती हैं। आप बस से आसानी से यहां जा सकते हैं।

ट्रेन: आगरा एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है और इसमें कई रेलवे स्टेशन हैं। इनमें आगरा छावनी रेलवे स्टेशन मुख्य है। आप रेलवे स्टेशन से ऑटो और टैक्सी आसानी से आराम बाग जा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-आगरा की इन भुतहा जगहों पर कोई भी अकेले नहीं जाना चाहेगा, जानें क्यों?

उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।