राजस्थान में आज भी ऐसे कई महल या पैलेस हैं जो भारत के साथ-साथ राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की अद्भुत कहानी बयां करते हैं। मध्य प्रदेश का महल हो या फिर अन्य राज्य का, हर पैलेस और महल का अपना एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व है। राजस्थान के जोधुपर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस जिस तरह से लाखों सैलानोयों के लिए पर्यटक स्थल है, ठीक उसी तरह से राजधानी जयपुर में स्थित 'रामबाग पैलेस' भी हजारों सैलानियों के लिए एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। इस पैलेस की अद्भुत खूबसूरती को देखते हुए कई लोग इसे 'जयपुर का गहना' भी बोलते हैं। मध्यकाल में निर्मित यह महल इतिहास और बेहतरीन संरचना के लिए पूरे विश्व भर में विख्यात है। आइए जानते हैं इस पैलेस के बारे में और करीब से।
कहा जाता है कि रामबाग पैलेस का निर्माण उस समय के रानी की चहेते नौकरानी केसर बरदान के लिए वर्ष 1835 के आसपास करवाया गया था। हालांकि, बाद में इसे एक महल में तब्दील कर दिया गया और इसे जयपुर के महाराजा के निवास स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। कहा जाता है कि उस समय के राजा सवाई मन सिंह द्वितीय ने इस पैलेस में कई बदलाव किए अपने रहने के लिए। आज यह महल राजस्थान के साथ-साथ जयपुर के लिए यह 'जयपुर का गहना' है, जहां देश से लेकर विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें:राजस्थान की राजधानी जयपुर के बारे में कितना जानती हैं आप, ये क्विज खेलें और जानें
बलुआ पत्थर और संगमरमर से तैयार रामबाग पैलेस उस समय के अद्भुत कला का एक बेहतरीन नमूना है। कहा जाता है कि इस महल को बनाने के लिए कई जगह लकड़ी का भी इस्तेमाल किया गया है। कहा जाता है 1938 में महाराजा ने गायत्री देवी से शादी करने के बाद इस महल का नवीकरण किया था और उस नवीकरण का नाम 'स्वीट डिजाइन' यानि 'महारानी सूट' नाम रखा गया था। इस पैलेस को अब एक होटल में तब्दील कर दिया गया है।(लक्ष्मी विलास पैलेस)
कहा जाता है कि भारत के स्वतंत्रता के बाद महाराजा सवाई मान सिंह ने रामबाग पैलेस को गवर्नर हाउस के रूप में बनाया और बाद में साल 1957 के आसपास मान सिंह द्वितीय ने इसे एक होटल में तब्दील कर दिया। इस पैलेस में कई कई दरबार हॉल, स्विमिंग पूल, पुस्तकालय, बिलियर्ड रूम आदि शामिल है। महल में कई लक्जरी कमरे भी हैं। कहा जाता है कि इस होटल में एक स्टीम ट्रेन भी है, जो टेबल पर राउंड घुमते हुई खाना सर्व करती है।आज यह दुनिया के अलीशान होटलो में से एक है।(उम्मेद भवन पैलेस)
इसे भी पढ़ें:राजस्थान के इन 3 ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स को विजिट करना है बेहद एक्साइटिंग
कहा जाता है कि रामबाग पैलेस हमेशा खुला रहता है लेकिन, पर्यटकों के लिए यह सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ही खुला रहता है, जहां टिकट लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं। इस महल के आलावा आप जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर आदि कई बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आप देश के किस्से भी हिस्से से ट्रेन या प्लेन के माध्यम से जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cf.bstatic.com,www.tajhotels.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।