Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:33 PM IST HZ Awards 2026
image

Sneh Bhargava Kaun Hai: कौन हैं डॉ. स्नेह भार्गवा? देश की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट से लेकर एम्स की डायरेक्टर बनने तक अपने नाम की कई उपलब्धियां

Sneh Bhargava Kaun Hai: डॉक्टर प्रोफेसर स्नेह भार्गवा को भारत में पहली सीटी स्कैन मशीन लाने के साथ मेडिकल फील्ड में किए गए योगदान के लिए जाना जाता है। महिला दिवस 2026 के मौके पर चलिए नीचे लेख में जानते हैं स्नेह भार्गवा के बारे में विस्तार में।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 12:15 IST

First Woman Radiologist In India: भारतीय चिकित्सा जगत में डॉ. स्नेह भार्गवा का नाम सम्मान से लिया जाता है। वहन केवल एक बेहतरीन डॉक्टर बल्कि महिला सशक्तिकरण का जीत-जागता उदाहरण भी हैं। डॉ. भार्गवा देश की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट भी है। स्नेहा जी ने उस दौर में मेडिकल फील्ड में कदम रखा, जब महिलाओं को घर से बाहर निकलकर ऊंचे पदों तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी। उस समय डॉ. स्नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल रेडियोलॉजिस्ट बनीं बल्कि AIIMS, दिल्ली की पहली महिला डायरेक्टर बनकर इतिहास रच दिया। चलिए नीचे लेख में जानिए कौन है स्नेहा भार्गवा और कहां से रखती है ताल्लुक?

डॉ. स्नेह भार्गवा कहां से ताल्लुक रखती हैं?

डॉ. स्नेह भार्गवा का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

डॉ. स्नेह भार्गवा ने पढ़ाई कहां से की?

Dr Sneh Bhargava AIIMS director history

डॉ. स्नेह भार्गवा ने दिल्ली के प्रसिद्ध लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गईं और वहां जाकर उन्होंने रेडियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की।

लंदन से लौटने के बाद, वे AIIMS, दिल्ली से जुड़ गईं। यहां उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग में फैकल्टी के रूप में काम शुरू किया।

इसे भी पढ़ें - Asha Sharma Kaun Hain: कौन हैं आशा शर्मा, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का बनाया गया सीईओ? Xbox को करेंगी लीड

ज्युडिशियरी सर्विस में काम करें परिवार का था सपना

डॉ.स्नेहा की दसवीं की पढ़ाई के दौरान पिता का तबादला लाहौर हो गया है। स्नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, कि माता-पिता उन्हें जज बनाना चाहते थे। इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए 2 साल का बीए और 3 साल का एलएलबी करना पड़ेगा इस तरह कुल 5 साल का समय। अगर मैं एमबीबीएस करती हूं तब भी मुझे 5 साल का समय। इस बात पर मेरे माता पिता मुझे एमबीबीएस कराने के लिए तैयार हो गए थे।

एम्स की पहली महिला डायरेक्टर के रूप में अपने नाम की ऐतिहासिक उपलब्धि

डॉ. स्नेह भार्गवा को 1984 में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वे इस प्रतिष्ठित संस्थान की पहली महिला डायरेक्टर थीं। उनके कार्यकाल के दौरान एम्स ने चिकित्सा अनुसंधान और मरीजों की देखभाल में कई नए इतिहास रचे।

देश की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट

Dr Sneh Bhargava education and career

रेडियोलॉजी के क्षेत्र में डॉ. भार्गवा का योगदान अतुलनीय है। उन्हें भारत में रेडियोलॉजी की तकनीक को आधुनिक बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने न केवल मरीजों के सटीक डायग्नोसिस पर काम किया बल्कि नए डॉक्टरों को तैयार करने के लिए शिक्षण कार्य भी किया। उनकी विशेषज्ञता के कारण ही उन्हें देश की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट के रूप में पहचान मिली।

स्नेहा भार्गवा के नाम कई सम्मान और अवॉर्ड

डॉ. स्नेह भार्गवा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

इसके अलावा उन्हें डॉ. बी.सी. राय राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।यह चिकित्सा के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

वहीं उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा मानद फेलोशिप और डॉक्टरेट की उपाधियों से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें- Nancy Grewal Kaun Thi: कौन थीं सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल, कनाडा में पंजाब की बेटी की कैसे हुई दर्दनाक मौत?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Social media, Wikipedia

 

 


Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।