Thu Apr 2, 2026 | Updated 02:03 PM IST HZ Awards 2026
city of thousand temples in india

क्या आप जानती हैं भारत में हजार मंदिरों वाली नगरी कहां है? एक बार जरूर देख आएं यहां का नजारा

Travel Tips: जब भी हम घूमने की बात करते हैं, तो दिमाग में अक्सर पहाड़ाें और बीच का ही ख्‍याल आता है। हालांक‍ि, कुछ ऐसी भी धार्मिक जगहें हैं भारत में जहां जाकर आपको सुकून का एहसास होगा। हम हर बार काशी या मथुरा की ही बात करते हैं, लेक‍िन साउथ इंड‍िया में एक ऐसा शहर है ज‍िसे हजार मंद‍िरों वाली नगरी कहा जाता है। आप यहां जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 11:05 IST

हमारे यहां भारत में घूमने-फिरने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। ऊपर से ये देश घुमक्कड़ों से भरा हुआ है। आमतौर पर लोग पहाड़ों और बीच पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में Spiritual Tourism का क्रेज भी लोगों में खासतौर से देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि इतिहास और आध्यात्मिकता को महसूस करना भी होता है।

हम हमेशा काशी या मथुरा जैसे शहरों की ही बात करते हैं, लेकिन भारत में एक ऐसी भी जगह है जिसे हजार मंदिरों वाली नगरी कहा जाता है। ये जगह कांचीपुरम है, जो साउथ इंडिया में है। अगर कोई यहां पर जाता है तो इसकी खूबसूरती का बखान करते नहीं थकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ-

city of thousand temples in india (1)

क्यों कहा जाता है ‘हजार मंदिरों की नगरी’?

कांचीपुरम को हजारों मंदिरों का शहर इसलिए कहा जाता है क्योंकि पुराने समय में यहां करीब 1000 मंदिर हुआ करते थे। ये मंदिर अलग-अलग राजवंशों, पल्लव, चोल और विजयनगर के समय में बनवाए गए थे। आज भी यहां 100 से ज्यादा बड़े और खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेंगे। ये मंदिर अपनी वास्तुकला और नक्काशी के लिए दुनियाभर में फेमस हैं।

यह भी पढ़ें- श‍िमला-मनाली नहीं, दिल्ली-NCR से 250 क‍िलोमीटर दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा लग्जरी वादियों का मजा

यहां के मंदिर क्यों हैं खास?

आपको बता दें कि कांचीपुरम में जितने भी मंदिर हैं, वो सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं, बल्कि ये कला और इतिहास का जीता-जागता उदाहरण भी हैं।

  • कैलाशनाथर मंदिर- ये शहर का सबसे पुराना मंदिर है। यहां पत्थर की नक्काशी काफी खूबसूरत है।
  • एकम्बरेश्वर मंदिर- ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
  • कामाक्षी अम्मन मंदिर- इस मंदिर की गिनती शक्तिपीठों में होती है।

यह भी पढ़ें- अप्रैल से जून की छुट्टियों में जरूर देखें भारत के ये 4 शानदार फेस्‍ट‍िवल, यादगार हो जाएगी ट्र‍िप

क्या घूमने जाना चाहिए?

अगर आप कांचीपुरम जाती हैं, तो आपको यहां पर सुकून का एहसास होगा। यहां भीड़-भाड़ कम होती है और हर तरफ मंदिरों की घंटियों की आवाजें सुनाई देती है। ये अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभव है। आप आराम से मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं। यहां की संस्कृति को करीब से महसूस कर सकती हैं। अगर आपको ज्यादा भीड़भाड़ नहीं पसंद है तो आप यहां जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jewar International Airport से 100 क‍िलोमीटर के अंदर बसी हैं ये खूबसूरत जगहें, वीकेंड पर घूमने का बना लें प्‍लान

city of thousand temples in india (2)

शॉपिंग का भी ले सकती हैं मजा

कांचीपुरम का नाम आते ही कांजीवरम साड़ी का जिक्र भी जरूर होता है। यहां की रेशमी साड़ियां बहुत फेमस हैं। इन साड़ियों के डिजाइन तो देखने लायक होते हैं। आप यहां पर घूमने के साथ-साथ शॉपिंग का भी मजा ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बर्फ की सफेद चादर से ढका उत्तराखंड का यह शहर, जन्‍नत जैसा नजारा देखना है तो तुरंत बना लें घूमने का प्‍लान

तो अगर आप भी सुकून की तलाश में कोई बेहतरीन जगह देख रही हैं तो आप यहां जा सकती हैं। यहां आकर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- https://www.tamilnadutourism.tn.gov.in/

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।