मोहित सूरी द्वारा निर्देशित की गई साल 2014 की फिल्म एक विलेन, जिसे आज भी लोग बार- बार देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में ऐसे कई सुंदर नजारे दिखाए गए हैं, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। इसमें सबसे खास ‘गलिया’ गाने का नजारा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर का पानी में स्कूबा डाइविंग वाला नजारा और पत्थरों से गुजरता हुआ तेज गति का झरना, अगर आप भी देखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल काम आएगा।
आपने गाने में एक झरना देखा होगा, जहां एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर यानी आयशा खड़ी रहती है। यह सुंदर नजारा भारत का नहीं बल्कि मॉरीशस का है। रोचेस्टर फॉल्स मॉरीशस के सबसे प्रसिद्ध और सबसे चौड़े झरनों में से एक है। यहां पर ही गाने की शूटिंग हुई थी।
‘गलियां’ गाने का हिस्सा इसी झरने के पास शूट हुआ था, जब आयशा के हाथों पर तितलियां बैठती है। यह जगह जो समुद्र तल से 152 मीटर की ऊंचाई पर है, जो लगभग 10 मीटर की ऊंचाई पर बहती है। यह झरना अपनी आयताकार चट्टानों के लिए फेमस है।
दोस्तों और परिवार के साथ आप यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं। यह बेहद सुंदर जगह है। झरने तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि आपको पथरीले रास्ते पर गाड़ी चलानी होगी, इसके बाद आपको पैदल यात्रा करनी होगी। झरने के का रास्ता आपको एक विशाल गन्ने के खेत से होकर ले जाएगा। यहां ऐसे निशान बनाएं गए हैं, जिससे आप झरने तक पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों के मौसम में जाना चाहते हैं ट्रैकिंग पर, तो मात्र 5000 में दोस्तों के साथ बनाएं यहां जाने का प्लान
गलियां गाने में आपने एक चर्चा का सीन देखा होगा, इसे गोवा के एक चर्च में शूट किया गया था। इसका नाम ऑवर लेडी ऑफ द इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च है, जो पणजी शहर में है। इस गोवा के सबसे पुराने चर्च में से एक माना जाता है। (हर ट्रैवलर को पता होनी चाहिए पैकिंग से जुड़े ये हैक्स)
ऐसा कहा जाता है कि चर्च की घंटी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी घंटी है। यह सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और बड़ी संख्या में पर्यटक चर्च को देखने आते हैं। शाम होते ही इसका नजारा और भी सुंदर हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
एक विलन के गाने में आपने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर को स्कूबा डाइविंग भी करते हुए देखा होगा। ये नजारा मॉरीशस के एक बीच का है। इसे शूट करने में स्टार्स को करीब 7 घंटे का समय लगा था।
इसके लिए पहले उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी। यहां आपको तरह-तरह की रंग-बिरंगी मछलिया और समुद्री जीव देखने को मिलेंगे। मॉरीशस में आप स्कूबा डाइविंग का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आपको ऑक्सीजन गैस भी उपलब्ध करवाई जाती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।