herzindagi
image

West Bengal Hidden Places: दुआर्सिनी घूमने के बाद पश्चिम बंगाल की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे, जल्दी बनाएं ट्रिप

West Bengal Travel: अगर आप भी पश्चिम बंगाल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दुआर्सिनी घूमने के बाद राज्य की कई शानदार और चर्चित जगहों को भूल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-01-31, 12:37 IST

West Bengal Me Ghumne Ki Jagah: देश के पूर्वी भाग में स्थित पश्चिम बंगाल एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह देश का एक ऐसा राज्य है, जो हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है।

पश्चिम बंगाल देश को देश का एक खूबसूरत पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य की खूबसूरती गांवों, कस्बों और शहरों से लेकर समुद्री तटों तक फैली हुई है। इसलिए इस राज्य में हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

पश्चिम बंगाल में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चर्चित जगहों की ही बात करते हैं। जैसे-राजधानी कोलकाता, सिलीगुड़ी, सुंदरबन, कालिंपोंग, दार्जिलिंग या दीघा।

यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती देखने लायक है, लेकिन चर्चित जगहों से दूर दुआर्सिनी भी एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के बाद कोई भी इन चर्चित जगहों को भूल जाएगा।

इस आर्टिकल में हम आपको दुआर्सिनी की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां फरवरी में घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं माना जाता है।

पश्चिम बंगाल में दुआर्सिनी कहां है? (Where Is Duarsini In West Bengal)

Where Is Duarsini In West Bengal

दुआर्सिनी की खासियत जानने से पहले आपको यह बता दें कि पश्चिम बंगाल में कहां स्थित है। दुआर्सिनी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित एक खूबसूरत गांव है। इस खूबसूरत गांव तो ट्राइबल गांव भी बोला जाता है।

दुआर्सिनी एक पहाड़ी गांव है, जो पहाड़ों से घिरा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि दुआर्सिनी, राजधानी कोलकाता से करीब 261 किमी दूर स्थित है। इसके अलावा, दुआर्सिनी पश्चिम बंगाल के आसनसोल से करीब 152 किमी और बांकुरा से करीब 95 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: Odisha Me Ghumne Ki Jagah: ओडिशा का अद्भुत खजाना है यह हिल्स, सर्दी खत्म होने से पहले दीदार कर आएं

दुआर्सिनी की खासियत (Why Duarsini Is So Famous)

Why Duarsini Is So Famous

दुआर्सिनी को पश्चिम बंगाल का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इस गांव के बारे में भले ही कम लोग जानते हो, लेकिन यहां के शांत और शुद्ध वातावरण में घूमने के बाद हर कोई खुशी से झूम उठेगा। यह गांव घने जंगलों और अलग-अलग जनजातियों के लिए भी जाना जाता है।

दुआर्सिनी को प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना भी माना जाता है। यह छोटा सा गांव शक्तिपीठ के लिए भी जाना जाता है। जी हां, यहां स्थित दुआर्सिनी शक्तिपीठ मंदिर का दर्शन करने राज्य के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर की वास्तुकला ओडिशा संस्कृति से मिलती-जुलती है।

दुआर्सिनी सैलानियों के लिए क्यों खास है? (Duarsini Is So Famous For Travel)

Duarsini Is So Famous For Travel

दुआर्सिनी अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना सकता है। कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल के लोग जब भाग-दौड़ भारी जिंदगी से परेशान हो जाते हैं, तो यहां सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यहां का शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

दुआर्सिनी सिर्फ अपनी खूबसूरती से ही नहीं, बल्कि कई मजेदार गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक पहाड़ों में ट्रैकिंग करने से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का मजेदार लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं। यहां कई जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

दुआर्सिनी झारखंड के लिए भी है खास (Duarsini For Jharkhand)

Duarsini For Jharkhand

दुआर्सिनी, एक ऐसी जगह है, जो सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि झारखंड के लिए भी खास है। जी हां, यह जगह झारखंड की सीमा के पास में स्थित है। इसलिए यहां झारखंड के कई पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

आपको बता दें कि दुआर्सिनी, झारखंड के धनबाद से करीब 136 किमी, रांची से करीब 169 किमी, बोकारो से करीब 123 किमी और जमशेदपुर से महज 56 किमी की दूरी पर स्थित है। इसलिए यहां झारखंड के लोग भी घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, वीकेंड में यहां झारखंड के कई पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dams In India: भारत के सबसे पुराने बांध से जुड़े इन सवालों का जवाब आप भी नहीं जानते होंगे, एक्सप्लोर करने जरूर पहुंचें

दुआर्सिनी में घूमने की जगह (Best Places In Duarsini)

Best Places In Duarsini

दुआर्सिनी में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले दुआर्सिनी व्यू पॉइंट जा सकते हैं। यहां आप दुआर्सिनी शक्तिपीठ का दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, दुआर्सिनी डैम और अजोध्या पहाड़ी जैसी खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
   
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@bengal_ig,dera_resorts/insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।